विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जसप्रीत बुमराह का एक और 'महारिकॉर्ड': अफगानिस्तान के खिलाफ चमके जस्सी, चहल-भुवनेश्वर के क्लब में मारी एंट्री

Published: Sun, 13 Sep 2026 09:45 PM (IST)

अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में रविवार को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत ने इतिहास रच दिया।

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में रविवार को भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया। दिल्‍ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी अफगानिस्‍तान को बुमराह ने पहला झटका दिया।

गुरबाज का खाता नहीं खुला

उन्‍होंने सलामी बल्‍लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। गुरबाज का खाता तक नहीं खुला, वहीं बुमराह के टी20 में 350 विकेट पूरे हो गए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। बुमराह ने 284वें टी20 की 281वीं पारी में यह कारमाना किया। भुवनेश्‍वर कुमार ने टी20 में 363 और युजवेंद्र चहल ने 396 विकेट लिए हैं।

 

 

गुरबाज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

गुरबाज ने 2 गेंदों का सामना किया और कोई रन नहीं बनाया। ऐसे में उन्‍होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह T20I में ओपनर के तौर पर दूसरे सर्वाधिक डक पर आउट होने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। इस लिस्‍ट में टॉप पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं।

T20I में ओपनर के तौर पर सर्वाधिक डक

  • 14 बार: पॉल स्टर्लिंग
  • 11 बार: रहमानुल्लाह गुरबाज
  • 10 बार: रोहित शर्मा/ क्विंटन डी कॉक
  • 9 बार: तिलकरत्ने दिलशान/ सौम्य सरकार
  • 8 बार: पाथुम निसंका

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st T20I Live: संजू सैमसन कैच आउट, भारत को लगा पहला झटका

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: होम ग्राउंड पर टूटा वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का सपना, कप्तान ने संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा पर जताया भरोसा