विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025 Hat-Trick: आईपीएल के 'हैट्रिकबाज', गेंदबाजों ने ही नहीं बल्लेबाजों ने भी किया कमाल, जानिए पूरी डिटेल एक क्लिक में

Published: Sat, 22 Mar 2025 07:30 AM (IST)

आईपीएल टी20 फॉर्मेट में खेली जाने वाली लीग है और ये फॉर्मेट बल्लेबाजों का माना जाता है। लेकिन गेंदबाजों ने ...और पढ़ें

आईपीएल में अब तक कब किसने ली हैट्रिक
आईपीएल में अब तक कब किसने ली हैट्रिक

HighLights

  1. आईपीएल में अभी तक कुल 22 हैट्रिक लगी हैं
  2. गेंदबाजों ने ही नहीं बल्कि बल्लेबाजों ने भी ये कमाल किया है
  3. कुछ सीजन ऐसे रहे हैं जिनमें एक भी हैट्रिक नहीं लगी है

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अपनी शुरुआत से ही रोमांच और शानदार प्रदर्शनों के कारण दुनिया भर में छाए हुए है। इस लीग ने अपने 18 साल पूरे कर लिए हैं। आज ये लीग दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। इस लीग में कई रोमांचक पल आए। इसी रोमांच के कारण इस लीग की दुनिया में चर्चा होती है। यूं तो टी20 बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, लेकिन कई बार गेंदबाज भी इसमें कमाल कर देते हैं। हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अभी तक आईपीएल में हैट्रिक ली हैं।

हैट्रिक यानी जब गेंदबाज लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेता है तो उसे हैट्रिक कहते हैं। साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी और तब से लेकप अब तक इस लीग में कुल 22 हैट्रिक दर्ज हुई हैं जो 19 अलग-अलग गेंदबाजों ने हासिल की हैं। हम आपको बताएंगे की किस सीजन में किसने हैट्रिक ली हैं और सबसे ज्यादा ये कारनामा किसने किया।

यह भी पढ़ें- IPL 2025: 5 फ्रेंचाइजियों ने खेला बड़ा दांव, सीजन से पहले बदल डाले कप्तान; 2 ने नौसिखियों पर जताया भरोसा

पहले सीजन में ही आई हैट्रिक

आईपीएल में पहली हैट्रिक चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने ली थी। उन्होंने पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) के खिलाफ ये काम किया था। इस सीजन चेन्नई के मखाया नतिनी ने भी हैट्रिक ली थी। इस सीजन कुल तीन हैट्रिक ली थी जिसमें तीसरी हैट्रिक दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने ली थी।

सबसे ज्यादा हैट्रिक का रिकॉर्ड

अमित मिश्रा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले भी गेंदबाज हैं। उन्होंने तीन अलग-अलग टीमों - दिल्ली डेयरडेविल्स (2008), डेक्कन चार्जर्स (2011) और सनराइजर्स हैदराबाद (2013) के लिए तीन बार हैट्रिक लेने का काम किया। वहीं, युवराज सिंह अभी तक एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही सीजन (2009) में दो हैट्रिक लीं। युवराज सिंह उस समय पंजाब फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे और उन्होंने ये काम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ किया था।

किस टीम के नाम सबसे ज्यादा हैट्रिक

राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा 5 बार हैट्रिक ली है, जिसमें अजीत चांदिला, प्रवीण तांबे, शेन वॉटसन, श्रेयस गोपाल और युजवेंद्र चहल के नाम शामिल हैं। पंजाब किंग्स 4 हैट्रिक के साथ दूसरे नंबर पर है। अब तक 8 तेज गेंदबाजों और 14 स्पिनरों ने हैट्रिक ली है, जिसमें 6 लेग स्पिनर हैं।

इन सीजनों में नहीं लगी हैट्रिक

साल 2008 से लीग की शुरुआत हुई और तब से 2014 तक लगातार इस लीग में किसी न किसी ने हैट्रिक ली। साल 2015 वो साल था जिसमें आईपीएल में एक भी हैट्रिक नहीं लगी। इसके अलावा साल 2018, 2020 और 2024 में भी कोई हैट्रिक नहीं लगी।

आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

2008

लक्ष्मीपति बालाजी (चेन्नई सुपर किंग्स) - पंजाब किंग्स के खिलाफ

शिकार: इरफान पठान, पीयूष चावला, वीआरवी सिंह

अमित मिश्रा (दिल्ली डेयरडेविल्स) - डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ

शिकार: ड्वेन स्मिथ, प्रज्ञान ओझा, आरपी सिंह

मखाया एनतिनी (चेन्नई सुपर किंग्स) - कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ

शिकार: सौरव गांगुली, देबब्रत दास, डेविड हसी

2009

रोहित शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) - मुंबई इंडियंस के खिलाफ

शिकार: अभिषेक नायर, हरभजन सिंह, जेपी डुमिनी

युवराज सिंह (पंजाब किंग्स) - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ

शिकार: रॉबिन उथप्पा, मार्क बाउचर, जैक कैलिस

युवराज सिंह (पंजाब किंग्स) - डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ

शिकार: हर्शल गिब्स, एंड्रयू सायमंड्स, वेणुगोपाल राव

2010

प्रवीण कुमार (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ

शिकार: डेमियन मार्टिन, सुमित नरवाल, पारस डोगरा

2011

अमित मिश्रा (डेक्कन चार्जर्स) - पंजाब किंग्स के खिलाफ

शिकार: रेयान मैक्लारेन, मनदीप सिंह, रेयान हैरिस

2012

अजीत चांदिला (राजस्थान रॉयल्स) - पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ

शिकार: जेसी राइडर, सौरव गांगुली, रॉबिन उथप्पा

2013

सुनील नरेन (कोलकाता नाइट राइडर्स) - पंजाब किंग्स के खिलाफ

शिकार: डेविड हसी, अजहर महमूद, गुरकीरत सिंह

अमित मिश्रा (सनराइजर्स हैदराबाद) - पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ

शिकार: भुवनेश्वर कुमार, राहुल शर्मा, आशीष रेड्डी

2014

शेन वॉटसन (राजस्थान रॉयल्स) - सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ

शिकार: शिखर धवन, मोइजिज हेनरिक्स, कर्ण शर्मा

प्रवीण तांबे (राजस्थान रॉयल्स) - कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ

शिकार: मनविंदर बिस्ला, पीयूष चावला, विनय कुमार

2015

कोई हैट्रिक नहीं

2016

अक्षर पटेल (पंजाब किंग्स) - गुजरात लायंस के खिलाफ

शिकार: दिनेश कार्तिक, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा

2017

सैमुअल बद्री (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - मुंबई इंडियंस के खिलाफ

शिकार: पार्थिव पटेल, मिशेल मैक्लेनाघन, रोहित शर्मा

एंड्रयू टाई (गुजरात लायंस) - राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ

शिकार: अंकित शर्मा, मनोज तिवारी, शार्दुल ठाकुर

जयदेव उनादकट (राइजिंग पुणे सुपरजायंट) - सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ

शिकार: भुवनेश्वर कुमार, बिपुल शर्मा, राशिद खान

2018

कोई हैट्रिक नहीं

2019

श्रेयस गोपाल (राजस्थान रॉयल्स) - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ

शिकार: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, मार्कस स्टोइनिस

सैम करन (पंजाब किंग्स) - दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ

शिकार: हर्षल पटेल, कागिसो रबाडा, संदीप लामिछाने

2020

कोई हैट्रिक नहीं

2021

हर्षल पटेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) - मुंबई इंडियंस के खिलाफ

शिकार: हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, राहुल चाहर

2022

युजवेंद्र चहल (राजस्थान रॉयल्स)- कोलकाता नाइट राइडर्स

शिकार: शाहरुख खान, शिवम मावी, पैट कमिंस

2023

राशिद खान (गुजरात टाइटंस)- कोलकाता नाइट राइडर्स

शिकार: आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर

2024

कोई हैट्रिक नहीं

यह भी पढ़ें- IPL 2025: पहले मैच में विराट कोहली होंगे फ्लॉप! कोलकाता के 2 खिलाड़ियों ने RCB में जाकर चुपके से तैयार किया मास्टरप्लान