Move to Jagran APP

IPL के 14वें सीजन के 14 मैच के बाद बने 14 रिकॉर्ड, किसने लगाया सबसे लंबा छक्का, किसकी सबसे बड़ी पारी

14 मैच खत्म हो चुके हैं। इन मुकाबलों के बाद कुछ रिकॉर्ड बने हैं जो इस सीजन में आगे जाकर टूट सकते हैं। पहले 14 मैच खत्म होने के बाद हम आपको बताने जा रहे हैं 14 रिकॉर्ड के बारे में जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी से जुड़े हैं।

By Viplove KumarEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 12:18 AM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 12:18 AM (IST)
IPL के 14वें सीजन के 14 मैच के बाद बने 14 रिकॉर्ड, किसने लगाया सबसे लंबा छक्का, किसकी सबसे बड़ी पारी
महेंद्र सिंह धौनी के साथ संजू सैमसन- फोटो ट्विटर पेज

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग का यह 14वां सीजन है और इसके 14 मैच खत्म हो चुके हैं। इन मुकाबलों के बाद कुछ रिकॉर्ड बने हैं जो इस सीजन में आगे जाकर टूट सकते हैं। पहले 14 मैच खत्म होने के बाद हम आपको बताने जा रहे हैं 14 रिकॉर्ड के बारे में जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी से जुड़े हैं।

loksabha election banner

1. पहले 14 मैच खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की तरफ नजर डालें तो यहां दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर टॉप पर हैं। शिखर धवन ने 92 रन की सबसे बड़ी पारी के साथ कुल 231 रन बनाए हैं।

2. इस सीजन में अब तक बस एक ही शतक बना है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने इस साल पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ शतक जमाया था।

3. एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पहले 14 मैच के बाद आरसीबी के एबी डिविलियर्स के नाम रहे। कोलकाता के खिलाफ उन्होंने 20 रन बनाए थे।

4. सबसे ज्यादा छक्के लागने वाले बल्लेबाजों में 14 मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के जॉनी बेयरस्टो हैं। उन्होंने कुल 10 छक्के लगाए हैं लेकिन एक पारी में 7 छक्के लगाकर संजू सैमसन पहले स्थान पर हैं।

5. सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड पहले 14 मैच के बाद पंजाब किंग्स के दीपक हुड्डा के नाम है। 20 गेंद पर 6 छक्के और 4 चौके की मदद से उन्होंने 12 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ यह कमाल किया था।

6. पहले 14 मैच के बाद 29 चौके लगाकर दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन टॉप पर काबिज हैं। अब तक उन्होंने सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं और एक पारी में भी 13 चौके लगाकर वह सबसे उपर हैं।

7. पहले 14 मैच के बाद इस सीजन में सबसे लंबा छक्का लगाने के मामले में मुंबई के कीरोन पोलार्ड सबसे उपर हैं। उन्होंने 105 मीटर का छक्का लगाया है जो दूसरे स्थान पर काबिज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल से 5 मीटर ज्यादा लंबा है। तीसरे स्थान पर 99 मीटर का छक्का लगाने वाले मुंबई के सूर्यकुमार यादव का नाम है।

8. सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने के मामले में पहले 14 मैच के बाद मुंबई के ट्रेंट बोल्ड सबसे आगे हैं। अब तक उन्होंने 49 डॉट बॉल डाले हैं।

9. पहले 14 मुकाबलों के बाद एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज झाय रिचर्ड्सन हैं। पंजाब किंग्स के इस गेंदबाज ने राजस्थान के खिलाफ 4 ओवर में 55 रन खर्च किए थे।

10. सबसे तेज रफ्तार की गेंद डालने का रिकॉर्ड कोलकाता के सबसे महंगे गेंदबाज पैट कमिंस के नाम दर्ज है। उन्होंने 146.71 की रफ्तार से गेंद डाली है।

11. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में आरसीबी के हर्षल पटेल सबसे आगे हैं। उन्होंने 3 मैच में 9 विकेट चटकाए हैं।

12. सबसे बड़ा टीम स्कोर पंजाब किंग्स के नाम पर है जो उन्होंने पहले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ बनाया था। टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया था।

13. विकेट के लिहाज से सबसे बड़ी जीत सनराइजर्स हैदराबाद के नाम दर्ज है जिसने 14वें मैच में पंजाब को 9 विकेट से हराया। रनों के लिहाज से बड़ी जीत 45 रन की रही जो चेन्नई ने राजस्थान के खिलाफ हासिल की थी।

14. एक मैच के दौरान सबसे ज्यादा एक्सट्रा रन देने का शर्मनाक रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम है। 12वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टीम ने कुल 14 अतिरिक्त रन दिए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.