इरफान व यूसुफ पठान वडोदरा में बाढ़ पीड़ितों के लिए बने मसीहा, इस तरह से कर रहे हैं मदद
वडोदरा में बाढ़ पीड़ितों के लिए पठान बंधू आगे आए और उनकी जमकर मदद करते दिखे।
नई दिल्ली, जेएनएन। इस मॉनसून में देश की कई इलाके बाढ़ से पीड़ित हैं जिसमें गुजरात का वडोदरा भी है। वडोदरा में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है और वहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बाढ़़ की वजह से लोगों को अपनी बेसिक जरूरत की चीजों के लिए भी संघर्ष करना पड़ा रहा है। ऐसे में उन पीड़ितों के लिए भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान और यूसुफ पठान मसीहा बनकर सामने आए हैं।
Barodian Cricketer @iamyusufpathan arranging food for flood Affected area in #Vadodara.#Vadodaraflood #Vadodararain #yusufpathan #baroda pic.twitter.com/SuXma6qiUN
— vadodara sanskari nagari (@Aapnu_vadodara) August 3, 2019
पठान बंधू और उनकी टीम वडोदरा में बाढ़ से पीड़ित लोगों को खाना और बेसिक जरूरतों की चीजें दे रहे हैं। इस दौरान युसूफ पठान पीड़ितों के लिए खाने की व्यवस्था करते नजर आए। 36 वर्ष का ये ऑलराउंडर कुछ लोगों के खाना देते भी नजर आए। वो जरूरतमंद लोगों को खाना देने में मदद करते दिखे। इरफान पठान भी लोगों की मदद कर रहे हैं। उनके एक फैन ने उन्हें ट्वीट करके मदद देने को कहा। उस महिला फैन ने युसूफ और इरफान को टैग करते हुए लिखा कि कुछ लड़कियां बारिश की वजह से अपने हॉस्टल में फंस गई हैं और उनके पास पिछले कुछ दिनों से खाने को कुछ भी नहीं है। इस ट्वीट का जवाब इरफान ने तुरंत दिया और लिखा कि आप सबकी तुरंत मदद की जाएगी।
@iamyusufpathan @IrfanPathan Sir girls are stuck in hostel due 2 heavy rain in Vadodara.They dn't hv anything 2 eat. They didn't evn hv food since 3 days. If possible 4 u so plz provide some help. 🙏
Address: Fatehgunj hansa mehta hall front of bob near rosary school, Pratapganj— Farheen Naz⤴️ (@farheenSRK) August 3, 2019
पठान बंधू इन दिनों भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। इरफान पिछले सीजन में जम्मू-कश्मीर टीम के मेंटर और प्लेयर थे। वहीं युसूफ वडोदरा टीम का हिस्सा हैं। यूसुफ इस वर्ष आइपीएल भी खेले थे। हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उन्होंने दस मैचों में सिर्फ 40 रन बनाए थे। वहीं इरफान इन दिनों कमेंट्री करते नजर आए थे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप