Move to Jagran APP

धोनी वर्ल्ड कप के बाद ही लेना चाहते थे क्रिकेट से रिटायरमेंट, पर कप्तान विराट कोहली ने उन्हें रोका?

महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास लेना चाहते थे लेकिन कप्तान विराट को कहने पर उन्होंने ऐसा नहीं किया ?

By Sanjay SavernEdited By: Published: Tue, 23 Jul 2019 06:18 PM (IST)Updated: Tue, 23 Jul 2019 09:44 PM (IST)
धोनी वर्ल्ड कप के बाद ही लेना चाहते थे क्रिकेट से रिटायरमेंट, पर कप्तान विराट कोहली ने उन्हें रोका?
धोनी वर्ल्ड कप के बाद ही लेना चाहते थे क्रिकेट से रिटायरमेंट, पर कप्तान विराट कोहली ने उन्हें रोका?

नई दिल्ली, जेएनएन। वर्ल्ड कप 2019 के दौरान ही इस बात की चर्चा होने लगी थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। पर ऐसा नहीं हुआ और धोनी  अभी भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। अब डीएनए में छपी रिपोर्ट के मुताबिक धोनी वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास लेना चाहते थे, लेकिन टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली के करीबी ने ये जानकारी दी कि धोनी रिटायरमेंट लेने वाले थे, लेकिन विराट ने उन्हें इसके लिए रोका। धोनी ने अपने संन्यास के बारे में कुछ खिलाड़ियों को पहले ही जानकारी दे भी दी थी। चेन्नई के लिए धोनी के साथ खेलने वाले कुछ खिलाड़ी जानते थे कि वो वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लेंगे। 

loksabha election banner

डीएनए को विराट के कुछ करीबी सूत्रों ने जानकारी दी थी कि कोहली ने ही धोनी को अपने संन्यास का इरादा टालने के लिए कहा था। विराट के अनुसार धोनी अभी पूरी तरह से फिट हैं और वो अगले वर्ष होने वाले टी 20 विश्व कप तक खेल सकते हैं। विराट चाहते हैं कि धोनी की देखरेख में रिषभ पूरी तरह से जिम्मेदारी उठाने के काबिल बनें यानी और बेहतर खिलाड़ी बनें। वो चाहते हैं कि धोनी अपनी निगरानी में रिषभ के खेल को और ज्यादा निखारें। 

टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने भी यही कहा था कि धोनी पर संन्यास लेने का किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। वो महान खिलाड़ी हैं और जानते ही उन्हें कब क्या करना है। प्रसाद ने ये भी कहा था कि धोनी को बता दिया गया है कि अब टीम इंडिया में विकेटकीपर के तौर पर पहली पसंद रिषभ पंत ही होंगे। वेस्टइंडीज दौरे से पहले प्रसाद ने धोनी से उनके भविष्य को लेकर बातचीत भी की थी। धोनी ने खुद को वेस्टइंडीज दौरे के लिए उपलब्ध नहीं बताया था क्योंकि उन्होंने सेना के साथ दो महीन वक्त बिताने का फैसला किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.