विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND W vs PAK W: भारतीय महिलाओं ने T20 World Cup में बनाया खास रिकॉर्ड, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाक को चटाई धूल

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Nigam
Published: Sun, 12 Feb 2023 10:27 PM (IST)

IND W vs PAK W T20 World Cup भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में ...और पढ़ें

जेमिमा रॉड्रिग्‍ज ने पाकिस्‍तान के खिलाफ अर्धशतक जमाया
जेमिमा रॉड्रिग्‍ज ने पाकिस्‍तान के खिलाफ अर्धशतक जमाया

नई दिल्‍ली, स्‍पोर्ट्स डेस्‍क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को महिला टी20 वर्ल्‍ड कप के अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 6 गेंदें शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। पाकिस्‍तान ने केप टाउन में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 149/4 का स्‍कोर बनाया। जवाब में भारत ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया।

भारतीय टीम ने इसी के साथ इतिहास रचा। भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। यह महिला टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज रहा। महिला टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्‍य का सफल पीछा करने का रिकॉर्ड इंग्‍लैंड के नाम दर्ज है।

19 जून 2009 को इंग्‍लैंड ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 164 रन के लक्ष्‍य का सफल पीछा किया था। तब इंग्‍लैंड महिला ने 3 गेंदें शेष रहते हुए दो विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया था। वहीं भारत ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 150 रन के लक्ष्‍य का पीछा एक ओवर शेष रहते तीन विकेट खोकर हासिल किया। बता दें कि इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्‍ड कप इतिहास में सबसे बड़े लक्ष्‍य का पीछा पाकिस्‍तान के खिलाफ ही 2018 में किया था। तब महिला टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर 137 रन का लक्ष्‍य हासिल किया था।

भारत का विजयी पंजा

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा किसी विरोधी टीम के खिलाफ जीत दर्ज की है तो वो है पाकिस्‍तान। भारत ने पाकिस्‍तान को टी20 वर्ल्‍ड कप में पांचवीं बार मात दी। इसके अलावा भारत ने श्रीलंका को चार बार टी20 वर्ल्‍ड कप में पटखनी दी।

जेमिमा-ऋचा बनी जीत की नायक

बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को रविवार को पाकिस्‍तान पर जीत दिलाने में जेमिमा रॉड्रिग्‍ज और ऋचा घोष ने अहम भूमिका निभाई। जेमिमा रॉड्रिग्‍ज और ऋचा घोष ने चौथे विकेट के लिए 33 गेंदों में 58 रन की अविजित साझेदारी करके भारत को जीत दिलाई। जेमिमा ने केवल 38 गेंदों में 8 चौके की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। वहीं ऋचा घोष ने 20 गेंदों में पांच चौके की मदद से नाबाद 31 रन बनाए।

भारतीय टीम ने इसी के साथ महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में अपने अभियान का विजयी आगाज किया। अब हरमनप्रीत कौर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम का अगला मुकाबला वेस्‍टइंडीज से 15 फरवरी को होगा। यह मुकाबला केप टाउन में ही खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: टी20 विश्व कप में भारत का जीत से आगाज, पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

यह भी पढ़ें: टी20 विश्व कप में भारत ने किया जीत से आगाज, जेमिमा के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान को रौंदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।