विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs New Zealand Semi Final 2019: क्या बगैर सेमीफाइनल खेले फाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया?

By Rajat SinghEdited By:
Published: Mon, 08 Jul 2019 01:14 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 11:13 AM (IST)

India vs New Zealand ICC World Cup Semi Final 2019 मौसम रिपोर्ट की माने तो सेमीफाइनल भी बारिश में रद्द हो सकती है। अब सवाल है कि अगर ऐसा होता है तो क्या होगा।

India vs New Zealand Semi Final 2019: क्या बगैर सेमीफाइनल खेले फाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया?
India vs New Zealand Semi Final 2019: क्या बगैर सेमीफाइनल खेले फाइनल में पहुंच जाएगी टीम इंडिया?

नई दिल्ली, जेएनएन। India vs New Zealand ICC World Cup Semi Final 2019: बादल विश्व कप 2019 पर काले साए की तरह मंडरा रहे हैं। इंग्लैंड में हो रहे विश्व कप में अभी तक चार मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं। अब खतरा सीधे सेमीफाइनल पर आ पहुंचा है। मौसम रिपोर्ट की माने तो सेमीफाइनल भी बारिश में रद्द हो सकता है। हालांकि, विश्व कप में फाइनल और सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। लेकिन मैनचेस्टर में रिजर्व डे के दिन भी जबरदस्त बारिश की संभावना है। ऐसे में हो सकता है कि पहला सेमीफाइनल बारिश में रद्द हो जाए। अब सवाल है कि अगर ऐसा होता है, तो क्या होगा।

India vs New Zealand Semi Final Manchester Weather Update: बारिश से धुल सकता है सेमीफाइनल, ऐसा हुआ तो क्या होगा

बारिश की वजह से अगर सेमीफाइनल रद्द होता है, तो इसका सीधा फायदा टीम इंडिया को मिलेगा। भारतीय टीम बिना सेमीफाइनल खेले ही फाइनल में पहुंच जाएगी। जी हां, यह बात हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि आइसीसी के नियम कहते हैं। नियमों के मुताबिक लीग मैच में प्वॉइंट टेबल पर टॉप करने वाली टीम फाइनल खेलेगी। ऐसे में भारत जो कि प्वॉइंट टेबल पर नंबर एक पोजीशन पर है, वह आराम से फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। इससे पहले सेमीफाइनल अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। हालांकि, अगर मैच रद्द होता है तो इसका नुकसान टिकट खरीदने वाले दर्शकों को नहीं होगा। आइसीसी के नियमों के मुताबिक उन्हें ऐसी परिस्थिती में पैसे वापस मिलेंगी।

वहीं, अगर बात फाइनल की हो, तो नियम बदल जाते हैं। फाइनल में मैच रद होने पर ऐसा नहीं होगा कि टीम इंडिया चैंपियन बन जाए। फाइनल अगर बारिश की वजह से रद होता है, तो दोनों टीमों को संयुक्तरुप से विजेता घोषित कर दिया जाएगा। बता दें कि फाइनल मुकाबला रविवार 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। हालांकि, फाइनल के लिए भी एक रिजर्व डे रखा गया है। 

इस बात की संभावना है कि बारिश के चलते मैच रद्द हो जाए। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार दोपहर से बूंंदाबांदी शुरू होगी, जो लगातार दोनों दिन चलेगी। ऐसे में हो सकता है कि भारतीय टीम बिना सेमीफाइनल खेले ही फाइनल में पहुंच जाए। हालांकि, फैंस चाहेंगे कि मैच हो और उन्हें भरपूर मनोरंजन मिले। यह भी हो सकता है कि बारिश की वजह मैच में बाधा हो, लेकिन फिर DLS के आधार पर फैसला होगा। 

मैनचेस्टर में दोपहर से बूंदाबांदी होनी की संभावना है। वहीं, मैच सुबह ही शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगर मैच के बीच में बारिश खलल डालती है, तो मैच में DLS अपना रोल निभाएगी। इस परिस्थिति में टॉस की भूमिका अहम हो जाती है। जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। क्योंकि DLS में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को नुकसान होताा है। अब देखना है कि मैच में बारिश क्या गुल खिलाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।