विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs JPN: टीम इंडिया ने T20I में जड़ दिया 'दोहरा शतक', दुनिया में सबसे पहले कर डाला ये बड़ा कारनामा

Published: Tue, 22 Sep 2026 08:09 PM (IST)

भारतीय टीम ने मंगलवार को जापान को एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच में 2 रन से मात देकर इतिहास रच दिया। ...और पढ़ें

भारतीय टीम (Pic Credit- BCCI X)

भारतीय टीम (Pic Credit- BCCI X)

HighLights

  1. भारत ने जापान को 2 रन से हराया

  2. भारत ने 200वीं टी20 जीत दर्ज की

  3. भारत की एशियन गेम्‍स में गोल्‍ड पर नजर

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम ने मंगलवार को सानो में जापान को रोमांचक मैच में 2 रन से मात देकर इतिहास रच दिया। भारत की यह 200वीं टी20 इंटरनेशनल जीत रही। वो यह कारनामा (अंतरराष्‍ट्रीय या फ्रेंचाइजी) करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी।

याद दिला दें कि बारिश के कारण भारत और जापान के बीच मुकाबला 5 ओवर प्रति पारी का खेला गया। भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में तीन विकेट खोकर 30 रन बना सकी।

भारत ने 291 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 194 सीधी जीत हासिल की जबकि 6 मैच सुपर ओवर के जरिये जीते। पाकिस्‍तान की टीम टी20 इंटरनेशनल प्रारूप में सबसे ज्‍यादा मैच जीतने के मामले में दूसरे स्‍थान पर काबिज है। पाकिस्‍तान ने 303 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 176 जीत दर्ज की।

सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें

टीम समय मैच जीत हार टाई बेनतीजा
 भारत  2006-2026  291  200  81  1  9
 पाकिस्‍तान  2005-2026  303  176  115  4  8
 समरसेट  2003-2026  317  174  131  3  9
 लंकाशायर  2003-2026  288  166  108  9  5
 मुंबई इंडियंस  2008-2026  313  166  141  4  2

बता दें कि भारतीय टीम ने 20 टीमों के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और सभी के खिलाफ कम से कम एक मैच में जीत हासिल की है। भारत दुनिया की इकलौती टीम है, जिसका अब तक खेले गए विरोधी टीमों के खिलाफ विजयी प्रतिशत 50 से ज्‍यादा है।

भारतीय टीम अब 28 सितंबर को क्रिकेट एक्‍शन में नजर आएगी। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम एशियन गेम्‍स 2026 के क्‍वार्टर फाइनल में खेलते हुए नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- IND vs JPN Highlights: रोमांचक मैच में जापान ने भारत के दांत किए खट्टे, किसी तरह दो रनों से जीती टीम इंडिया 

यह भी पढ़ें- IND vs JPN: अक्षर पटेल की वाइड गेंद का फैसला बदलना सही? ICC के नियम को आसानी से समझें; भारत उलटफेर से बचा