Move to Jagran APP

आज के दिन विश्वकप में पहली बार भिड़े थे भारत और पाक, भारत 43 रनों से जीता था मैच

भारत यह मैच 43 रन से जीता था और सचिन तेंदुलकर को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिये ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sun, 04 Mar 2018 07:31 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 07:51 PM (IST)
आज के दिन विश्वकप में पहली बार भिड़े थे भारत और पाक, भारत 43 रनों से जीता था मैच
आज के दिन विश्वकप में पहली बार भिड़े थे भारत और पाक, भारत 43 रनों से जीता था मैच

नई दिल्ली, [रवीन्द्र प्रताप सिंह]।  भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हो तो रोमांच अपने चरम पर होता है और जब बात विश्वकप की हो तो मामला और भी गंभीर हो जाता है। अगर दोनों के बीच आंकड़ों की तुलना की जाए तो पाकिस्तान भारत से कहीं आगे है, लेकिन अगर बात विश्वकप के मैचों की हो तो पाकिस्तान भारत के सामने शून्य है क्योंकि आज तक विश्वकप में पाकिस्तान भारत से कभी नहीं जीता है। चलिये हम आपको बताते हैं उस पहले मुकाबले के बारे में जब ये दोनों टीमें पहली बार विश्वकप में आमने सामने हुयीं थीं।

loksabha election banner

यह मैच साल 1992 में 4 मार्च को खेला गया था। इस मैच में भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने धीमी शुरुआत के बावजूद निर्धारित 49 ओवरों में 7 विकेट खोकर 216 रन बना लिये थे। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 54 रन, अजय जडेजा ने 46 रन, अजरुद्दीन 32 रन और कपिल देव ने तेज गति से 26 गेंदों पर 35 रन बनाए थे।

जवाब में 217 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 48.1 ओवर में 173 रनों पर ऑल आउट हो गयी। भारत ने यह मैच 43 रनों से जीत लिया। पाकिस्तान की ओर से आमिर सोहेल ने 62 और मियांदाद ने 40 रन बनाए उसके 6 बल्लेबाज दहाई तक भी न पहुंच सके गेंदबाजी में भारत की ओर से कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, मनोज प्रभाकर को 2-2 विकेटे और सचिन तेंदुलक और राजू को एक-एक विकेट हासिल हुआ। सचिन तेंदुलकर को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिये ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

मियांदाद ने की थी मोरे की मिमिक्री

आपको बता दें कि यही वो मैच है जिसमें जावेद मियांदाद किरन मोरे की कॉपी करते हुए मैदान में बैट लेकर उछलने लगे थे। हालांकि भारत उस विश्वकप में सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंचा था और पाकिस्तानी टीम इमरान खान के नेतृत्व में विश्वविजेता बनी थी।

         

विश्वकप के सभी मुकाबलों में जीता है भारत

अब तक दोनों देश विश्वकप के मुकाबलों में कुल 6 बार आमने-सामने आए हैं, और सभी 6 मैच भारत जीता है। पाकिस्तान को हर बार हार का सामना करना पड़ा है।

             साल                                          रिजल्ट

          1992                                       भारत 43 रनों से जीता

          1996                                       भारत 39 रनों से जीता

          1999                                       भारत 47 रनों से जीता

           2003                                      भारत 6 विकेट से जीता

          2011                                       भारत 29 रनों से जीता

          2015                                       भारत 76 रनों से जीता

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.