IND W vs ZIM W: शेफाली वर्मा ने किया वो काम जो नहीं कर पाया कोई और, देखती रह गईं कप्तान स्मृति मंधाना
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 मैच में हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय ...और पढ़ें
-1792380160848_m.webp)
शेफाली वर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को मात देकर तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस जीत में भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा का अहम रोल रहा जिन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी पारी के दौरान दाएं हाथ की यह बल्लेबाज एक बड़ा रिकॉर्ड बना ले गईं।
जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 102 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 8.4 ओवरों में ही यह टारगेट हासिल कर लिया।
शेफाली ने मंधाना को छोड़ा पीछे
इस मैच में शेफाली ने 25 गेंदों पर छह चौके और चार छक्कों की मदद से 55 रनों की पारी खेली। इसी के साथ उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। शेफाली एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाली महिला बल्लेबाज बन गई हैं। शेफाली ने इस साल अभी तक नौ बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया। इस मामले में उन्होंने मंधाना को पीछे छोड़ा है जिनके नाम पहले यह रिकॉर्ड था। मंधाना ने आठ बार एक कैलेंडर ईयर में 50 या उससे ज्यादा स्कोर किया है।
इस मामले में तीसरे नंबर पर भी भारतीय खिलाड़ी हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने सात बार ऐसा किया है। चौथे नंबर पर हांगकांग की नताशा माइल्स हैं।
मंधाना और शेफाली की साझेदारी
भारत ने जिम्बाब्वे को मात देने में ज्यादा देर नहीं लगाई। शेफाली की तूफानी पारी के अलावा कप्तान मंधाना की आतिशी पारी ने भी इसमें योगदान दिया। दोनों ने मिलकर 96 रनों की साझेदारी की। इसी के साथ दोनों ने एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा पार्टनरशिप रनों का आकंड़ा पार कर लिया। अभी तक ऐसा कोई भी जोड़ी नहीं कर पाई है। मंधाना ने 25 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 47 रन बनाए। भारत ने मंधाना का विकेट खोया इसके अलावा उसे कोई और झटका नहीं लगा।
