IND W vs SA W: हरमनप्रीत कौर ने टी20 क्रिकेट में लगाया स्पेशल 'दोहरा शतक', खास कारनामा करने वाली बनी दुनिया की पहली खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप 2026 में खेलते हुए हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है। वे ...और पढ़ें

हरमनप्रीत कौर (फोटो: BCCI)
HighLights
भारत महिला और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच मैच
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास
भारत के लिए प्रेमा रावत ने किया डेब्यू
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास ऐसा कारनामा किया है, जो अब तक दुनिया का कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था। हरमनप्रीत अब खास कारनामा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
टीम इंडिया मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर साउथ अफ्रीका का सामना कर रही है। मुकाबले में जैसे ही कप्तान कौर टॉस के लिए आई उन्होंने क्रिकेट के इतिहास में बड़ा कारनामा कर दिया है। उन्होंने टी20 क्रिकेट के इतिहास को पूरी तरह से पलट दिया है और ऐसा कारनामा किया है, जो कोई नहीं कर पाया था।
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में जैसे ही हरमन ने टॉस के लिए मैदान पर कदम रखा, उन्होंने इतिहास रच दिया। वे टी20 इंटरनेशनल में 200 मैच खेलने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई। उनसे पहले किसी मेंस क्रिकेटर ने भी ऐसा कारनामा नहीं किया है। वे दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने ये कारनामा किया है। कौर ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत के लिए युवा स्पिनर प्रेमा रावत ने डेब्यू किया। उन्होंने इससे पहले भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला है।
सबसे अधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी (पुरुष और महिला)-
- हरमनप्रीत कौर - 200
- सूजी बेट्स - 184
- पॉल स्टर्लिंग - 163
- रोहित शर्मा - 159
- जॉर्ज डॉकरेल - 157
हरमनप्रीत कौर का टी20 करियर
हरमनप्रीत कौर ने अब तक खेले गए 199 मैचों में 29.88 की औसत और 110.60 की स्ट्राइक रेट के साथ 4123 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 17 अर्धशतक निकले हैं।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तजमिन ब्रिट्स, एनेरी डर्कसेन, डेन वैन नीकेर्क, मारिजान कैप, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायॉन (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।
भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा।
यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi के तूफान में उड़ा श्रीलंका, इंडिया ए ने फाइनल जीतकर किया ट्राई सीरीज पर कब्जा
