विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: 3,214 दिन का सूखा आज होगा खत्म, रोहित शर्मा को पीछे छोड़कर कौन बनेगा इंदौर का नया बादशाह?

Published: Sun, 11 Oct 2026 10:11 AM (IST)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मैच इंदौर में खेला जाएगा, जहां रोहित शर्मा का 3,214 दिन पुराना रिकॉर्ड ...और पढ़ें

रोहित शर्मा की बादशाहत होगी खत्म ?

रोहित शर्मा की बादशाहत होगी खत्म ?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आज इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टी20 मैच खेलने उतरेगी। दोनों ही टीमों की नजरें सीरीज में बढ़त हासिल करने पर टिकी हैं। इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला मैच भारत ने जीता था तो वहीं दूसरा मैच विंडीज के नाम रहा था। अब बारी होल्कर स्टेडियम की है जहां रनों की बारिश होती है। ऐसे में सवाल यह है कि इस मैदान का नया बादशाह कौन बनेगा?

कौन वो बल्लेबाज होगा जो 3,214 दिनों से चले आ रहे सूखे को खत्म करेगा? किसके बल्ले से वो तूफानी पारी निकलेगी जो आठ साल से भी ज्यादा समय से चले आ रहे एक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर पाएगी?

यह है मामला

बात साल 2017 की है। तारीख 22 दिसंबर थी। नए नवेले होल्कर स्टेडियम को अपने पहले टी20 मैच की मेजबानी मिली थी। यह मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया था। इस मैच में रोहित शर्मा ने शतक जमाया था। उन्होंने 61 मिनट विकेट पर पैर जमाए थे और 43 गेंदों पर 12 चौके, 10 छक्कों की मदद से 118 रन बनाए थे। यह इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है जो अभी तक नहीं टूटा है। रोहित शर्मा इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर के बादशाह अभी तक हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या आज के दिन उनकी बादशाहत खत्म होगी?

कौन तोड़ेगा रिकॉर्ड?

रोहित की बादशाहत आज खत्म हो जाए इसकी संभावना ज्यादा है और इसका कारण दोनों टीमों के बल्लेबाज हैं। भारत के पास भी ऐसे बल्लेबाज हैं जो शानदार फॉर्म में हैं और तूफानी रफ्तार में रन बना सकते हैं। वहीं, मेहमान टीम के पास भी आतिशी बल्लेबाजों की कमी नहीं है। इस टीम ने पिछले मैच में 250 रनों का टारगेट हासिल कर दुनिया को हिला दिया था। भारत के पास संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन हैं जो टॉप ऑर्डर में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। इन तीनों में रोहित के रिकॉर्ड को तोड़ने का दम है। वहीं वेस्टइंडीज के पास कप्तान शाई होप, शेरफाने रदरफोर्ड, रोवमैन पावेल हैं जो यह काम कर सकते हैं। होप ने तो पिछले मैच में शतक भी जमाया था।

हालांकि, रोहित इकलौते बल्लेबाज नहीं है जिन्होंने इस मैदान पर टी20 में शतक जमाया है। उनके अलावा साउथ अफ्रीका के राइली रूसो भी यहां सैकड़ा जड़ चुके हैं। उन्होंने चार अक्टूबर 2022 को भारत के खिलाफ ही 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। देखना यह होगा कि क्या आज इस मैदान को टी20 इंटरनेशनल में अपना तीसरा शतकवीर मिलेगा? और क्या रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटेगा?

यह भी पढ़ें- IND vs WI, 3rd T20I: हार के बाद टीम इंडिया करेगी पलटवार! जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं ये मुकाबला

यह भी पढ़ें- IND vs WI 3rd T20I Preview: फिर सूखी पिच पर रन बरसाने की तैयारी, भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 आज