विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI Head To Head: भारत-वेस्टइंडीज में कौन-किस पर पड़ा है भारी? आंकड़े देखने के बाद नहीं कर पाएंगे भरोसा

Published: Sat, 28 Feb 2026 01:48 PM (IST)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला 1 मार्च को खेला जाना है। ये मैच भारत के लिए वर्चुअल नॉकआउट की ...और पढ़ें

भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड

HighLights

  1. भारत और वेस्टइंडीज का मैच 1 मार्च को

  2. भारत के लिए नॉकआउट की तरह मुकाबला

  3. भारत-वेस्टइंडीज का हेड टू हेड रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का आखिरी मुकाबला खेला जाना है। ये मैच रविवार, 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम होने वाला है। जिसे भी मुकाबले में जीत मिलेगी, वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगा। वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत को कड़ी टक्कर दी है।

भारत वैसे तो ओवरऑल टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रहा है लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में विंडीज ने भारत पर अपना दबदबा बनाया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कुछ शानदार मुकाबले खेले गए हैं। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने मात्र एक बार विंडीज को हराया है। आइए आपको बताते हैं कि भारत और वेस्टइंडीज का टी20 में हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है?

भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रहा है और टीम इंडिया ने 19 मैचों में जीत हासिल की है। अगर वेस्टइंडीज की बात करें, तो उन्हें 10 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। इस तरह टीम इंडिया का पलड़ा भारी दिखाई देता है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्ड

भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का शानदार रिकॉर्ड रहा है। ये दोनों टीमें कुल 4 बार एक-दूसरे का सामना कर चुकी हैं। इस दौरान विंडीज को 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि भारत सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज कर सका है। भारत ने वेस्टइंडीज को आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप में 2014 में हराया था। भारत के लिए राहत की खबर ये होगी कि वेस्टइंडीज अब तक भारत में दो टी20 मैच ही अपने नाम कर सका है।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े स्कोर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़े स्कोर की बात करें, तो भारत का 192 रन रहा है। वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के खिलाफ 196 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया है। भारत का सबसे छोटा स्कोर 130 रन रहा है, जबकि वेस्टइंडीज का 129 रन रहा है।

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है T20 World Cup 2026 का फाइनल? आसानी से समझें पूरा समीकरण

यह भी पढ़ें- IND vs WI: भारत के सेमीफाइनल की उम्मीदों पर बारिश फेरेगी पानी! कोलकाता के मौसम ने बढ़ाई टेंशन