विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs BAN: Yashasvi Jaiswal करेंगे वो कमाल जो आज तक नहीं कर सके विराट कोहली, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में रचेंगे इतिहास

Published: Tue, 17 Sep 2024 01:03 PM (IST)

IND vs BAN Test भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला से चेन्नई से ...और पढ़ें

Yashasvi Jaiswal इतिहास रचने की कगार पर, बांग्लादेश के खिलाफ करेंगे कमाल
Yashasvi Jaiswal इतिहास रचने की कगार पर, बांग्लादेश के खिलाफ करेंगे कमाल

HighLights

  1. IND vs BAN: यशस्वी जायसवाल की नजर इतिहास रचने पर
  2. IND vs BAN: 19 सितंबर से खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश का पहला टेस्ट
  3. IND vs BAN: यशस्वी जायसवाल के पास रहाणे समेत दिग्गजों को पछाड़ने का मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के पास बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाली आगामी टेस्ट सीरीज में इतिहास रचने का मौका है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के पास है।

इस सीरीज में कई नए और बड़े कीर्तिमान बनते हुए नजर आएंगे, जिसमें टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल से भी ऐसे खास मुकाम की उम्मीद है।

यशस्वी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में अब तक 1028 रन बना लिए हैं और उनकी नजर WTC के एक ही चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने पर हैं। 

Yashasvi Jaiswal इतिहास रचने की कगार पर, बांग्लादेश के खिलाफ करेंगे कमाल

दरअसल, 22 साल के यशस्वी जायसवाल भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 132 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे। यशस्वी 132 रन बना लेते हैं तो वह WTC के एक सिंगल एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बैटर बन जाएंगे। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी का ये तीसरा चक्र चल रहा है, जिसमें यशस्वी के पास कई रिकॉर्ड को ध्वस्त करने का मौका है। उनके पास बेन स्टोक्स को पछाड़ने का मौका है। इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने साल 2019 से 23 तक खेले गए डब्ल्यूटीसी चक्र में 31 सिक्स लगाए थे। अब यशस्वी जायसवाल उनका ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: IND vs BAN Playing XI: 634 दिनों में कितनी बदली भारतीय टीम? आखिरी बार बांग्लादेश से भिड़ने पर ये थी प्लेइंग-11

Yashasvi Jaiswal के पास रहाणे-रूट को पीछे छोड़ने का मौका

दरअसल, यशस्वी जायसवाल के पास भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे से आगे निकलने का मौका है। रहाणे ने WTC 2019-21 चक्र में 1159 रन बनाए थे। बता दें कि जायसवाल, रहाणे और रोहित के साथ एक ही WTC चक्र में 1000 रन बनाने वाले तीन भारतीय बल्लेबाजों में से एक हैं।

वहीं, WTC 2023-25 ​​स्कोरिंग चार्ट में जायसवाल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जो इंग्लैंड के बेन डकेट के साथ 1,028 रन पर बराबरी पर हैं।

हालांकि, उन्हें जो रूट को पछाड़ने के लिए सिर्फ 371 रनों की ज़रूरत है, जो मौजूदा समय में 1,398 रनों के साथ इस रेस में सबसे आगे हैं।