Move to Jagran APP

Ind vs Aus: 2022 में T20I में सबसे ज्यादा छक्के व सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव के नाम, रिजवान की भी बराबरी की

Ind vs Aus Suryakumar Yadav Most sixes in T20Is in a calendar year सूर्यकुमार यादव ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली अपनी पारी के दौरान 5 छक्के लगाए और वो साल 2022 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Mon, 26 Sep 2022 12:23 AM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 11:16 AM (IST)
Ind vs Aus: 2022 में T20I में सबसे ज्यादा छक्के व सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव के नाम, रिजवान की भी बराबरी की
टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए तीसरे टी20 मैच में जमकर अपने हाथ दिखाए। सूर्यकुमार ने इस मैच में गजब की पारी खेली और 5 छक्के व 5 चौकों की मदद से 36 गेंदों पर 69 रन की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल के जल्दी आउट हो जाने के बाद वो सूर्यकुमार ही रहे जिन्होंने भारतीय टीम की जीत की नींव रखी और बाद में विराट कोहली ने इसे आगे बढ़ाया और टीम इंडिया को जीत मिली। 

loksabha election banner

2022 में सबसे ज्यादा छक्के सूर्यकुमार के नाम, रिजवान की भी कर ली बराबरी

सूर्यकुमार यादव ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली अपनी पारी के दौरान 5 छक्के लगाए और वो साल 2022 में टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। यही नहीं एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उन्होंने अब पाकिस्तान के बल्लेबाज मो. रिजवान की बराबरी कर ली। रिजवान ने साल 2021 में कुल 42 छक्के एक कैलेंडर वर्ष में लगाए थे। सूर्यकुमार के पास अब अगले मैच में रिजवान के इस रिकार्ड को तोड़ने का शानदार मौका होगा। 

T20I में एक कैलैंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज- 

42 - 2021, मोहम्मद रिजवान

42 - 2022, सूर्यकुमार यादव

41 - 2021, मार्टिन गप्टिल

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2022 में सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव के नाम

आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली अपनी 69 रन की पारी के दम पर अब सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इस साल यानी 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर आ गए हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस साल अब तक खेले 20 मैचों की 20 पारियों में 37.88 की औसत और 182.84 स्ट्राइक रेट से कुल 682 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक भी शामिल है। उनका बेस्ट स्कोर इस साल 117 रन है और उन्होंने अब तक इन मैचों में कुल 58 चौके और 42 छक्के लगाए हैं। वहीं 626 रन बनाकर नेपाल के बल्लेबाज डीएस आयरी दूूसरे नंबर पर हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.