Ind vs Aus: रोहित शर्मा ने मेलबर्न में जड़ा अर्धशतक, जानिए इस पारी की सबसे खास बात
Ind vs Aus: मेलबर्न टेस्ट में रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया। टेस्ट क्रिकेट में रोहित का ये 10वां अर्धशतक रहा।
नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे मेलबर्न टेस्ट में रोहित शर्मा ने अर्धशतक जड़ दिया। टेस्ट क्रिकेट में रोहित का ये 10वां अर्धशतक रहा, वहीं ऑस्ट्रेलिया में ये उनकी दूसरी फिफ्टी रही, लेकिन उनकी इस पारी की सबसे खास बात ये रही कि मेलबर्न में ये उनका पहला पचासा रहा। रोहित शर्मा इस पारी में 63 रन बनाकर नाबाद रहे, क्योंकि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारत की पहली पारी 443 रन के स्कोर पर घोषित कर दी।
रोहित ने ऐसे जड़ा अर्धशतक
अपने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक बनाने के लिए रोहित ने 97 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ चार चौके लगाए। रोहित ने अपना धैर्य और संयम के साथ खेलते हुए ये पचास रन पूरे किए। इस पारी में रोहित ने रहाणे के साथ मिलकर 62 रन की साझेदारी की। रहाणे के आउट होने के बाद उन्होंने पंत के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाते हुए 76 रन की पार्टनरशिप की। रोहित ने इससे पहले 2015 में सिडनी टेस्ट में अर्धशतक जड़ा था और वो कंगारुओं की धरती पर उनकी पहली फिफ्टी थी।
(देखें, रोहित की फिफ्टी का वीडियो)
Rohit Sharma posts his second Test fifty on Aussie soil!#AUSvIND | @Domaincomau pic.twitter.com/A3bXwPAqtO — cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2018
रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में बनाया सर्वाधिक स्कोर
ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर इस मैच से पहले 53 रन था और मेलबर्न में अपनी 10वीं टेस्ट फिफ्टी के साथ ही रोहित ने अपने इस रिकॉर्ड में भी सुधार कर लिया। रोहित ने 109 गेंदों का सामना करते हुए जोश हेजलवुड़ की गेंद पर दो रन बनाते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया।
FIFTY!@ImRo45 brings up 10th Test half-century off 97 deliveries.https://t.co/xZXZnUvzvk #AUSvIND pic.twitter.com/oPArV7Wha6— BCCI (@BCCI) December 27, 2018
रोहित को मिला जीवनदान
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपना दूसरा अर्धशतक लगाने के लिए रोहित शर्मा को किस्मत का सहारा भी मिला। जब रोहित शर्मा 16 रन बनाकर खेल रहे थे, तब नाथन लियोन की गेंद पर पीटर सिडल (पैट कमिंस की जगह मैदान पर आए) ने उनका कैच छोड़ दिया था। इस जीवनदान के बाद रोहित ने संभलकर बल्लेबाज़ी करेत हुए दिखा दिया कि वो टेस्ट क्रिकेट में भी एक अपनी छाप छोड़ सकते हैं।