विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

47 की उम्र में Imran Tahir ने तोड़ा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, T20 की एक पारी में 5 विकेट लेने वाले बने सबसे उम्रदराज गेंदबाज

Published: Thu, 10 Sep 2026 08:33 PM (IST)

इमरान ताहिर ने सीपीएल 2026 में एक पारी में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। गयाना अमेजन वॉरियर्स के लिए ...और पढ़ें

इमरान ताहिर

इमरान ताहिर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इमरान ताहिर ने अपनी लेग स्पिन का जादू इस कदर फैलाया कि 47 की उम्र में भी वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बना दिया। ताहिर ने साबित किया कि उम्र महज एक आंकड़ा है और साथ ही साथ अगर आप खेल के प्रति जुनूनी हैं तो उम्र कोई मायने नहीं रखती।

इमरान ताहिर ने कैरेबियाई प्रीमियर लीग में गयाना अमेजन वॉरियर्स का प्रतिनिधित्‍व करते हुए इतिहास रचा। ताहिर ने सेंट लूसिया किंग्‍स के खिलाफ 17 रन देकर पांच विकेट चटकाए। लेग स्पिनर टी20 क्रिकेट में एक पारी में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने।

बता दें कि इमरान ताहिर ने अपने सीपीएल करियर में दूसरी जबकि टी20 करियर में छठी बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया।

ताहिर ने किसका रिकॉर्ड तोड़ा

ताहिर ने 47 साल और 166 दिन की उम्र में टी20 मैच में एक पारी में पांच विकेट लेने का कमाल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड कुक आईलैंड के तोमाकुंटे रितावा के नाम दर्ज था, जिन्‍होंने 2022 में फिजी के खिलाफ एक पारी में पांच विकेट चटकाए थे। तब रितावा की उम्र 46 साल और 299 दिन थी।

ताहिर ने किसे बनाया शिकार

इमरान ताहिर ने कामिल पूरन (43) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके अपना पहला शिकार किया। इसके बाद उन्‍होंने सेंट लूसिया किंग्‍स के कप्‍तान रोस्‍टन चेस (1) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। फिर ताहिर ने मैकेनी क्‍लार्क और मैथ्‍यू फोर्डे को खाता खोलने का मौका नहीं दिया और क्‍लीन बोल्‍ड किया। जोशुआ बिशप (5) को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके ताहिर ने अपने पांच शिकार पूरे किए।

अमेजन की सातवीं जीत

इमरान ताहिर के बेहतरीन गेंदबाजी स्‍पेल के दम पर गयान अमेजन वॉरियर्स ने सेंट लूसिया किंग्‍स को 18.5 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट कर दिया। ताहिर के अलावा मेहदी हसन मिराज ने तीन विकेट चटकाए।

इसके बाद गयाना अमेजन वॉरियर्स ने 18.3 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। गयाना ने 9 गेंदें शेष रहते 4 विकेट से जीत दर्ज करके प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई किया। अमेजन वॉरियर्स की यह 8 मैचों में सातवीं जीत रही।

यह भी पढ़ें- 8 चौके, 12 छक्‍के... Dasun Shanaka के तूफानी शतक में उड़ गए कई रिकॉर्ड्स, बदल गया CPL का इतिहास

यह भी पढ़ें- T20 क्रिकेट के असल 'बॉस' हैं कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल के बाद अब जोस बटलर का रिकॉर्ड तोड़ बनाया महारिकॉर्ड