World Cup 2019: जब मैच में इंडियन लड़के ने सबके सामने गर्लफ्रैंड को किया प्रपोज, देखें वीडियो
ICC World Cup 2019 India Pakistan Match भारत-पाकिस्तान मैच में एक भारतीय दर्शक द्वारा अपनी गर्लफ्रैंड को प्रपोज करने का वीडियो वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। र्ल्ड कप 2019 में हुआ भारत-पाकिस्तान मैच भारत की जीत और पाकिस्तान की हार के अलावा कई अन्य कारणों से भी सुर्खियों में रहा। मैच के चर्चा में रहने की एक वजह और भी है और वह एक भारतीय लड़के प्रपोजल। जी हां, मैच देखने आए एक भारतीय दर्शक के प्रपोजल की वजह से भी इस मैच को याद रखा जाएगा।
दरअसल एक भारतीय फैन ने इस मैच के दौरान ही अपनी गर्लफ्रैंड को प्रपोज किया और इस प्रपोजल का एक वीडियो काफी वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मैच देख रहा एक लड़का खड़ा हुआ और उसने घुटने पर बैठकर अपनी गर्लफ्रैंड को प्रपोज किया। लड़के ने अपनी गर्लफ्रैंड को अंगूठी पहनाकर अपने प्यार का इजहार किया।
इसके बाद आस-पास बैठे दर्शक भी देखकर उन्हें चीयर करने लगे और उनके लिए हूटिंग भी की। बताया जा रहा है कि इस लड़के का नाम विक्की है और वीडियो में दिख रहा है कि लोग उसे विक्की के नाम से ही संबोधित कर रहे हैं। यह वीडियो विक्की की गर्लफ्रैंड अनविता ने ही ट्विटर पर शेयर किया है।
So this happened #INDvPAK #INDvsPAK #CricketWorldCup #Proposal pic.twitter.com/8lg8AcJvKv— Anvita (@BebuJ) June 21, 2019
प्रपोज करने के बाद विक्की और अनविता काफी खुश नजर आए और लोगों ने भी उन्हें बधाई दी। साथ ही कुल लोग विक्की से अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'उरी' के डायलॉग से How's the Josh के बारे में पूछ रहे थे। विक्की ने भी 'हाई सर' बोलकर इसका जवाब दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग वीडियो को लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो कई मजे लेने में भी पीछे नहीं है।
So this happened #INDvPAK #INDvsPAK #CricketWorldCup #Proposal pic.twitter.com/8lg8AcJvKv— Anvita (@BebuJ) June 21, 2019
One sided lovers of her right now🤣😀 pic.twitter.com/cITtH39dR6 — Vishal (@Aadha_CA) June 21, 2019
I m sure he thought during Europa League final but alas 😂— R&W (@carsevak) June 21, 2019
इसके अलावा आप लाइव अपडेट और मैच से जुड़ी रोचक खबरें dainikjagran.com पर पढ़ सकते हैं।
जागरण ऐप पर शुरू हो गया है क्रिकेट क्विज कांटेस्ट । रोज जीत सकते हैं स्मार्ट फोन। आज से ही हिस्सा लें। डाउनलोड करें जागरण ऐप।
Andrioid फोन पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
Iphone पर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप