Move to Jagran APP

ICC T20 World Cup 2020 में इस-इस दिन है टीम इंडिया का मैच, कर लीजिए नोट

ICC T20 World Cup 2020 Schedule अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल शेड्यूल सामने आ गया है। आप भी नोट कर लीजिए...

By Vikash GaurEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 05:36 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2019 12:02 PM (IST)
ICC T20 World Cup 2020 में इस-इस दिन है टीम इंडिया का मैच, कर लीजिए नोट
ICC T20 World Cup 2020 में इस-इस दिन है टीम इंडिया का मैच, कर लीजिए नोट

नई दिल्ली, जागरण स्पेशल। ऑस्ट्रेलिया में अगले साल यानी 2020 में होने वाले पुरुष टी-20 विश्व कप का कार्यक्रम रविवार को घोषित कर दिया गया। वर्ल्ड क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में प्रभावी प्रदर्शन करने के बाद आयरलैंड, नामीबिया, नीदरलैंड्स, ओमान, पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) और स्कॉटलैंड की टीमें इस विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही हैं।

loksabha election banner

पीएनजी, आयरलैंड और ओमान की टीमें पहले दौर के ग्रुप-ए में श्रीलंका के साथ होंगी और ये चारों टीमें 18 से 22 अक्टूबर के दौरान गीलोंग के कर्दिनीया पार्क में आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी। दूसरी ओर, नीदरलैंड्स, नामीबिया और स्कॉटलैंड की टीमें ग्रुप-बी में बांग्लादेश के साथ होंगी और उनके मैच 19 से 23 अक्टूबर के दौरान होबार्ट के बैलेरीव ओवल में खेले जाएंगे।

आइसीसी टी-20 विश्व कप 2020 की स्थानीय आयोजन समिति के सीईओ निक हॉक्ले ने आधिकारिक बयान में कहा, 'आइसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2020 के लिए हम ऑस्ट्रेलिया में नीदरलैंड्स, ओमान, पापुआ न्यू गिनी और स्कॉटलैंड स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हम जानते हैं कि सभी 16 टीमों का स्वागत बहुत ही गर्मजोशी से किया जाएगा और उन्हें ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले समर्थकों और दुनिया भर से आने वाले लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा।'

ये है भारतीय टीम का वर्ल्ड कप मिशन

पीएनजी के लिए यह पहला बड़ा वैश्विक स्तरीय टूर्नामेंट होगा। वे क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के उप विजेता हैं। यह टीम 2014 और 2016 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से मामूली अंतर से चूक गई थी। गीलोंग और होबार्ट में पहले दौर के मैचों की समाप्ति के बाद ग्रुप-ए की शीर्ष टीम और ग्रुप-बी की दूसरे स्थान की टीम सुपर-12 चरण के ग्रुप-1 में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीमों के साथ जुड़ेंगी।

मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना पहला मैच सिडनी में पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेलेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला श्रीलंका और आयरलैंड के बीच कार्दिनिया पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें सुपर-12 चरण के ग्रुप-2 में होंगी। ये सभी टीमें ग्रुप-बी की शीर्ष टीम और ग्रुप-ए में दूसरे स्थान की टीम से भिड़ेंगी। भारतीय टीम का अभियान 24 अक्टूबर को शुरू होगा और वह अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेलेगी।

साल 2020 में पुरुष और महिला दोनों विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में ही खेले जाएंगे। आइसीसी महिला टी-20 विश्व कप का आयोजन पहले होगा, जो 21 फरवरी से आठ मार्च तक खेला जाएगा। महिला टी-20 विश्व कप का फाइनल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खेला जाएगा। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 21 फरवरी को अपने शुरुआती मुकाबले में भारत का सामना करेगा। महिला और पुरुष दोनों के फाइनल मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे।

आइसीसी T20 विश्व कप 2020 का फुल कार्यक्रम

तारीख                 मैच                      स्थान

18 अक्टूबर, 2020 श्रीलंका बनाम आयरलैंड, गीलोंग

18 अक्टूबर, 2020 पीएनजी बनाम ओमान, गीलोंग

19 अक्टूबर, 2020 बांग्लादेश बनाम नामीबिया, होबार्ट

19 अक्टूबर, 2020 नीदरलैंड्स बनाम स्कॉटलैंड, होबार्ट

20 अक्टूबर, 2020 आयरलैंड बनाम ओमान, गीलोंग

20 अक्टूबर, श्रीलंका बनाम पीएनजी, गीलोंग

21 अक्टूबर, 2020 नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड, होबार्ट

21 अक्टूबर, 2020 बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, होबार्ट

22 अक्टूबर, 2020 पीएनजी बनाम आयरलैंड, गीलोंग

22 अक्टूबर, 2020 श्रीलंका बनाम ओमान, गीलोंग

23 अक्टूबर, 2020 नीदरलैंड्स बनाम नामीबिया, होबार्ट

23 अक्टूबर, 2020 बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, होबार्ट

24 अक्टूबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिडनी

24 अक्टूबर, 2020 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पर्थ

25 अक्टूबर, 2020 ए-1 बनाम बी-2, होबार्ट

25 अक्टूबर, 2020 न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, मेलबर्न

26 अक्टूबर, 2020 अफगानिस्तान बनाम ए-2, पर्थ

26 अक्टूबर, 2020 इंग्लैंड बनाम बी-1, पर्थ

27 अक्टूबर, 2020 न्यूजीलैंड बनाम बी-2, होबार्ट

28 अक्टूबर, 2020 अफगानिस्तान बनाम बी-1, पर्थ

28 अक्टूबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, पर्थ

29 अक्टूबर, 2020 पाकिस्तान बनाम ए-1, सिडनी

29 अक्टूबर, 2020 भारत बनाम ए-2, मेलबर्न

30 अक्टूबर, 2020 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, सिडनी

30 अक्टूबर,  2020 वेस्टइंडीज बनाम बी-2, पर्थ

31 अक्टूबर, 2020 पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, ब्रिसबेन

31 अक्टूबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम ए-1, ब्रिसबेन

01 नवंबर, 2020 दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, एडिलेड

01 नवंबर, 2020 भारत बनाम इंग्लैंड, मेलबर्न

02 नवंबर, 2020 ए-2 बनाम बी-1, सिडनी

02 नवंबर, 2020 न्यूजीलैंड बनाम ए-1, ब्रिसबेन

03 नवंबर, 2020 पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, एडिलेड

03 नवंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम बी-2, एडिलेड

04 नवंबर, इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, ब्रिसबेन

05 नवंबर, 2020 दक्षिण अफ्रीका बनाम ए-2, एडिलेड

05 नवंबर, 2020 भारत बनाम बी-1, एडिलेड

06 नवंबर, 2020 पाकिस्तान बनाम बी-2, मेलबर्न

06 नवंबर, 2020 ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, मेलबर्न

07 नवंबर, 2020 इंग्लैंड बनाम ए-2, एडिलेड

07 नवंबर, वेस्टइंडीज बनाम ए-1, मेलबर्न

08 नवंबर, 2020 दक्षिण अफ्रीका बनाम बी-1, सिडनी

08 नवंबर, 2020 भारत बनाम अफगानिस्तान, सिडनी

11 नवंबर, 2020 पहला सेमीफाइनल, सिडनी

12 नवंबर, 2020 दूसरा सेमीफाइनल, एडिलेड

15 नवंबर, 2020 फाइनल, मेलबर्न 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.