विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WPL 2023 Champion: मुंबई इंडियंस बनी पहली चैंपियन टीम, Harmanpreet Kaur ने इस मामले में की धोनी की बराबरी

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Mon, 27 Mar 2023 08:40 AM (IST)

Harmanpreet Kaur Equal MS Dhoni Record WPL Champion 2023 ।महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली ...और पढ़ें

Harmanpreet Kaur Equal MS Dhoni Record, WPL Champion
Harmanpreet Kaur Equal MS Dhoni Record, WPL Champion

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Harmanpreet Kaur Equal MS Dhoni Record, WPL Champion।महिला प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर WPL के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच में दिल्ली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 131 रन बनाए थे। इसके जवाब में उतरी मुंबई इंडियंस ने नेट सीवर ब्रंट के नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर यह लक्ष्य 3 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।

WPL का पहला खिताब जीतने के साथ ही हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने एक खास मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की बराबरी कर ली है। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए इस बारे में।

Harmanpreet Kaur ने WPL की ट्रॉफी हासिल कर इस मामले में की धोनी की बराबरी

दरअसल, महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस ने हासिल कर लिया है। फाइनल भिड़त में मुंबई टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार रही। इस मैच में दिल्ली टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 131 रन बनाए।

दिल्ली टीम की तरफ से कप्तान मेग लेनिंग (35) रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज खास रन नहीं बना पाया। टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा फाइनल मैच में फ्लॉप नजर आई। वह महज 11 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटी। ऐलिस कैप्सी भी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटी। वहीं, जेमिमा महज 9 रन बनाकर आउट हुई। इस तरह से पूरी दिल्ली टीम का टॉप आर्डर फ्लॉप रहा। अंत में शिखा पांडे और राधा यादव के बीच अर्धशतकीय साझेदारी से टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा।

इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की तरफ से नेट सीवर ब्रंट की नाबाद अर्धशतकीय पारी कमाल की रही। उन्होंने 55 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें कुल 7 चौके शामिल रहे। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 39 गेंदों पर 37 रन बनाए। फाइनल में जीत हासिल कर हरमनप्रीत कौर ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। 

बता दें कि 2008 में आईपीएल के पहले ही सीजन में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंची थी। वह आईपीएल के पहले सीजन के फाइनल में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। वहीं, अब महिला प्रीमियर लीग में हरमनप्रीत कौर ने उनके रिकॉर्ड की बराबरी की। इसके साथ ही हरमनप्रीत कौर WPL का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय कप्तान बनी। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी भी साल 2010 में IPL खिताब जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बने थे।