विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Duleep Trophy: रिकॉर्ड बुक भरकर ही मानेंगे वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में किया एक और बड़ा कारनामा; 57 साल पुराना इतिहास बदला

Published: Mon, 31 Aug 2026 12:26 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में खेले जा रहे मैच में एक और कमाल की पारी खेली है। उनकी इस ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने नाम किया एक और रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने नाम किया एक और रिकॉर्ड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सू्र्यवंशी इस समय महज 15 साल के है, लेकिन आए दिन कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। इस समय वह दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए खेल रहे हैं। सेमीफाइनल में इस टीम का सामना सेंट्रल जोन से हो रहा है और इस मैच में वैभव ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

बेंगलुरू के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जा रहे इस मैच के दूसरे दिन सोमवार को वैभव ने अपने बल्ले का कमाल दिखाया और रिकॉर्ड अपने नाम किया। सेंट्रल जोन ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और 266 रन बनाए।

वैभव ने जमाया अर्धशतक

सेंट्रल जोन की पारी के बाद खेलने उतरी ईस्ट जोन के लिए वैभव ने अभिमन्यू ईश्वरन के साथ ओपनिंग की। दोनों ने मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 161 रन जोड़े। इस दौरान वैभव ने अर्धशतक जमाया। वह शतक जमाते हुए दिख रहे थे, लेकिन 92 के निजी स्कोर पर हर्ष दुबे ने उनकी पारी का अंत कर दिया। उन्होंने 81 गेंदों पर सात चौके और सात छक्कों की मदद से ये पारी खेली। इसी के साथ वैभव दलीप ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

वैभव ने महज 42 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और 57 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। वैभव ने लक्ष्मण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है। लक्ष्मण ने 16 साल 23 दिन की उम्र में दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक जमाया था। वहीं वैभव ने 15 साल 157 दिनों में ये मुकाम हासिल किया था।

वैभव ने की कप्तानी

इससे पहले, वैभव ने टीम की कप्तानी भी की थी। मैच के पहले दिन रविवार को नियमित कप्तान ईशान किशन को कलाई में चोट लग गई थी। उनक गैरमौजूदगी में वैभव के हिस्से कप्तानी आई थी क्योंकि वह टीम के उपकप्तान हैं।

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy 2026: रिंकू सिंह बने सेंट्रल जोन के लिए 'संकटमोचक', साउथ जोन को तिलक वर्मा से कप्तानी पारी की उम्मीद

यह भी पढ़ें- Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी तो छा गए! कप्तानी में पहली बार लिया रिव्यू और कर दिया कमाल, टीम की हो गई मौज- Video