विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के ओपनर ने रचा इतिहास

By Viplove KumarEdited By:
Published: Wed, 02 Jun 2021 09:55 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 02:08 AM (IST)

लॉर्डस के मैदान पर बुधवार को पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड की तरफ से ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे -ट्विटर पेज
न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे -ट्विटर पेज

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने से पहले न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेल रही है। लॉर्डस के मैदान पर बुधवार को पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड की तरफ से अपना पहला टेस्ट मैच खेलने उतरे डेवोन कॉनवे ने ऐतिहासिक पारी खेल डाली। उन्होंने शतक जमाया और डेब्यू पर शतक बनाने वाले न्यूजीलैंड 12वें बल्लेबाज बने।

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इस मैच में लगातार चर्चा में रहे कॉनवे को डेब्यू का मौका मिला। अनुभववी टॉम लेथम के साथ उन्होंने पारी की शुरुआत की और अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। लेथम 57 गेंद पर 2 चौके की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए।

कॉनवे ने लॉर्ड्स के मैदान पर रचा इतिहास

पहला टेस्ट मैच खेलते हुए कॉनवे ने 91 गेंद पर 6 चौके की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद अपना पारी को आगे बढ़ाते हुए 163 गेंद पर 11 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। डेब्यू मैच की पहली ही पारी में शतक शतक बनाने वाले कॉनवे न्यूजीलैंड के 12वें बल्लेबाज बने। इस मैदान पर डेब्यू मैच में शतक बनाने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने। टेस्ट करियर के पहले ही दिन लॉर्डस के मैदान पर शतक बनाने वाले कॉनवे दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

25 साल बाद हुआ ऐसा

साल 1996 में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए डेब्यू टेस्ट में लॉर्ड्स के इसी मैदान पर शतक जमाया था। जब से अब तक किसी और बल्लेबाज ने ऐसा नहीं किया। कॉनवे 25 साल के बाद डेब्यू मैच खेलते हुए ऐसा लॉर्ड्स में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।