विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीप्ति शर्मा की फिरकी का जादू, गेंदबाजी में रचा इतिहास; खास मुकाम पाने वाली दुनिया की दूसरी गेंदबाज बनीं

Published: Sun, 14 Jun 2026 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2026 11:29 PM (IST)

पाकिस्‍तान के खिलाफ टी20 विश्‍व कप 2026 के छठे मुकाबले में रविवार को भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया।

दीप्ति शर्मा

दीप्ति शर्मा

HighLights

  1. भारतीय टीम ने 64 रन से जीता मैच

  2. स्‍मृति मंधाना ने खेली 68 रन की पारी

  3. श्रीचरणी ने 3 सफलताएं प्राप्‍त कीं

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान महिला टीम के खिलाफ विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के छठे मुकाबले में रविवार को भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया। पाकिस्‍तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 170 रन बनाए थे। 171 रन चेज करने उतरी पाकिस्‍तान की शुरुआत अच्‍छी रही। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने पाकिस्‍तान को 2 झटके देकर भारत की वापसी कराई।

दीप्ति ने झटके 5 विकेट

दीप्ति यहीं नहीं रुकीं। उन्‍होंने 17वें ओवर में पाकिस्‍तान को 3 झटके देकर पंजा खेला। उन्‍होंने मुकाबले में काफी कंजूसी से गेंदबाजी की। अपने कोटे के 4 ओवर में दीप्ति ने 2.50 की इकोनॉमी से 10 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही दीप्ति के इंटरनेशनल क्रिकेट में 354 विकेट पूरे हो गए। वह इंटरनेशल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बन गई हैं। भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 355 विकेट लिए थे।

विमंस क्रिकेट में सर्वाधिक इंटरनेशनल विकेट

  • 355 - झूलन गोस्वामी (IND)
  • 354* - दीप्ति शर्मा (IND)
  • 335 - कैथरीन साइवर-ब्रंट (ENG)
  • 332 - एलिस पैरी (AUS)
  • 327 - सोफी एक्लेस्टोन (ENG)
  • 318 - शबनीम इस्माइल (SA)

T20 वर्ल्ड कप में IND-W के लिए 5-विकेट हॉल

  • 5/10 - दीप्ति शर्मा बनाम पाकिस्‍तान, बर्मिंघम, 2026*
  • 5/15 - रेणुका ठाकुर बनाम इंग्‍लैंड, गेबेरहा, 2023
  • 5/16 - प्रियंका रॉय बनाम पाकिस्‍तान, टॉनटन, 2009

महिला T20I में सर्वाधिक विकेट

  • 166 - दीप्ति शर्मा
  • 165 - थिपाचा पुथावोंग
  • 160 - हेनरीट इशिमवे
  • 152 - मेगन शुट्ट
  • 148 - हे कामचोम्फु

महिला T20I में एक से ज्‍यादा 5 विकेट हॉल

  • 3 - अनीसा मोहम्मद (WI)
  • 2 - शबनीम इस्माइल (SA)
  • 2 - अर्लीन केली (IRE)
  • 2 - सुने लूस (SA)
  • 2 - नाहिदा अख्तर (BAN)
  • 2 - दीप्ति शर्मा (IND)*

64 रन से जीता भारत

मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए। स्‍मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रन की पारी खेली। वही हरमनप्रीत कौर ने 36 और रिचा घोष ने 17 गेंदों पर 34 रन कूटे। जवाब में पाकिस्‍तान टीम 17 ओवर में 106 रन पर ढेर हो गई। दीप्ति शर्मा के पंजे के अलावा श्रीचरणी ने 3 विकेट चटकाए। 

यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W Live Score Update: दीप्ति शर्मा ने खोला पंजा, भारत ने पाकिस्‍तान को 64 रन से रौंदा

यह भी पढ़ें- IND W vs PAK W: दीप्ति शर्मा के 5 विकेट, मंधाना की तूफानी पारी; भारत ने पाकिस्‍तान को चटाई धूल