Move to Jagran APP

क्रिस गेल ने IPL की 5 टीमों के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा 6, Dhoni और युवी भी लिस्ट में शामिल

Chris Gayle hit most 6 against 5 IPL teams क्रिस गेल इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने पांच मौजूदा टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 05:46 PM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 07:38 PM (IST)
क्रिस गेल ने IPL की 5 टीमों के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा 6, Dhoni और युवी भी लिस्ट में शामिल
क्रिस गेल ने IPL की 5 टीमों के खिलाफ लगाए हैं सबसे ज्यादा 6, Dhoni और युवी भी लिस्ट में शामिल

नई दिल्ली, जेएनएन। Chris Gayle hit most 6 against 5 IPL teams: आइपीएल में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो अपने बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। इन खिलाड़ियों में क्रिस गेल, आंद्र रसेल, महेंद्र सिंह धौनी, किरोन पोलार्ड जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। एक बार फिर से आइपीएल के 13वें सीजन में बड़े हिटर्स पर नजर रहने वाली है कि कौन कितने छक्के लगा पाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि मौजूदा टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन-कौन हैं। 

loksabha election banner

पांच टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं क्रिस गेल

आइपीएल में इस बार आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं और इन टीमों में से पांच के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के अब तक क्रिस गेल ने लगाए हैं। गेल की ये उपलब्धि अपने आप में कमाल है। इस लीग के पिछले 12 सीजन में गेल की बल्लेबाजी ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं और वो बड़े शॉट्स खास तौर से छक्का लगाने के लिए खूब जाने जाते हैं। पिछले साल वो पंजाब टीम का हिस्सा थे और इस सीजन में भी वो इसी टीम की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे। गेल के अलावा अब तक एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में सबसे आगे तीन अन्य खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी, युवराज सिंह और किरोन पोलार्ड हैं। युवी अब आइपीएल में नजर नहीं आएंगे। 

IPL की मौजूदा टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

विरुद्ध किंग्स इलेवन पंजाब- क्रिस गेल (61 छक्के)

विरुद्ध कोलकाता नाइट राइडर्स- क्रिस गेल (49 छक्के)

विरुद्ध रॉयल चैलेंजर बैंगलोर- महेंद्र सिंह धौनी (45 छक्के)

विरुद्ध मुंबई इंडियंस- क्रिस गेल (40 छक्के)

विरुद्ध दिल्ली कैपिटल्स- क्रिस गेल (34 छक्के)

विरुद्ध चेन्नई सुपर किंग्स- किरोन पोलार्ड (33 छक्के)

विरुद्ध सनराइजर्स हैदराबाद- क्रिस गेल (31 छक्के)

विरुद्ध राजस्थान रॉयल्स- युवराज सिंह (28 छक्के)

आइपीएल में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल के नाम

आइपीएल के पिछले 12 सीजन की बात करें तो इनमें सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ही हैं। गेल ने इस लीग में अब तक खेले 125 मैचों में 326 छक्के लगाए हैं। वहीं एबी डिविलियर्स दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 154 मैचों में अब तक कुल 212 छक्के जड़े हैं। वहीं महेंद्र सिंह धौनी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 190 मैचों में 209 छक्के जड़े हैं। 

आइपीएल में 12वें सीजन तक सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पांच शीर्ष बल्लेबाज

क्रिस गेल- 326 छक्के, 125 मैच

एबी डिविलियर्स- 212 छक्के, 154 मैच

महेंद्र सिंह धौनी- 209 छक्के, 190 मैच

रोहित शर्मा- 194 छक्के, 188 मैच

सुरेश रैना- 194 छक्के, 193 मैच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.