Move to Jagran APP

Dhoni की CSK ने यूएई में IPL में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, मुंबई इंडियंस आखिरी नंबर पर

IPL 2020 यूएई में पिछली बार खेले गए आइपीएल के मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम सीएसके है। मुंबई इंडियंस इस मामले में आखिरी पायदान पर है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 30 Aug 2020 09:47 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2020 09:47 PM (IST)
Dhoni की CSK ने यूएई में IPL में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, मुंबई इंडियंस आखिरी नंबर पर

नई दिल्ली, जेएनएन। Chennai Super KIngs hit most sixes in UAE : आइपीएल के 13वें सीजन का आयोजन यूएई में 19 सितंबर से किया जाएगा और इसका फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा। इस बार का आइपीएल थोड़ा अलग जरूर होने वाला है क्योंकि कई सारे नियम बदले होंगे साथ ही स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी नहीं होगी, लेकिन एक बात जो देखने को हमेशा की तरह मिलेगी वो होगी चौके व छक्के। बेशक खिलाड़ियों को स्टेडियम में अपने फैंस का समर्थन नहीं मिलेगा, लेकिन टीवी पर उनके चाहने वाले करोड़ों फैंस की निगाहें उन पर टिकी होंगी जो चाहेंगे कि वो धुआंधार प्रदर्शन करें। 

loksabha election banner

फिलहाल आइपीएल 2020 को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और हर खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन के लिए बेताब है। यूएई में ये दूसरा मौका है जब आइपीएल का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले साल 2014 में भारत में आम चुनाव की वजह से वहां पर इस लीग का आधा हिस्सा खेला गया था और कुल 20 मुकाबले हुए थे। उन मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे आगे रही थी। 

पहली बार यूएई में खेले गए आइपीएल में एम एस धौनी की टीम ने सबसे ज्यादा 33 छक्के लगाए थे जबकि इस मामले में दूसरे स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब रही थी और इस टीम ने की तरफ से कुल 32 छक्के जड़े गए थे। सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 छक्के लगाए थे और ये टीम तीसरे स्थान पर रही थी जबकि 20 छक्कों के साथ राजस्थान रॉयल्स चौथे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 18 छक्के लगाए थे जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स व बैंगलोर की टीम की तरफ से कुल 16-16 छक्के लगे थे। उस बार सबसे कम छक्के मुंबई इंडियंस की तरफ से लगे थे। 

यूएई में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली आइपीएल टीम

CSK - 33 छक्के

KXIP - 32 छक्के

SRH - 23 छक्के

RR - 20 छक्के

DC - 18 छक्के

KKR - 16 छक्के

RCB - 16 छक्के

MI - 15 छक्के


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.