बेन स्टोक्स टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने, ब्रैंडन मैकुलम के इस रिकार्ड को भी तोड़ा
Innings Taken to Hit 100 6s in Test format बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बने। उन्होंने मैकुलम का रिकार्ड तोड़कर उनके कम पारियों में 100 छक्के लगाए।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। इंग्लैंड व न्यूजीलैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 13 गेंदों का सामना करते हुए तेज 18 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान बेन स्टोक्स ने एक छक्का और 2 चौके लगाए। इस एक छक्के के साथ ही बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 छक्के तो पूरे किए ही साथ ही साथ वो क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में सबसे तेज गति से छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए।
बेन स्टोक्स ने तोड़ा ब्रैंडम मैकुलम का रिकार्ड
बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने तो वहीं वो क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में 100 छक्के पूरे करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया। टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स के पहले ब्रैंडम मैकुमल और एडम गिलक्रिस्ट ने 100 छक्के लगाए हैं।
इसके अलावा बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 100 छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए और उन्होंने ब्रैंडम मैकुलम का रिकार्ड तोड़ा। टेस्ट में सबसे तेज यानी सबसे कम पारियों में 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज ए़डम गिलक्रिस्ट थे जिन्होंने 130 पारियों में ऐसा किया था। अब बेन स्टोक्स ने 151 पारियों में 100 छक्के लगाकर मैकुलम को पीछे छोड़ दिया और दूसरे नंबर पर आ गए। मैकुलम ने 170 पारियों में अपने 100 छक्के पूरे किए थे, लेकिन वो अब तीसरे नंबर पर खिसक गए।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 100 छक्के लगाने वाले तीन बल्लेबाज-
130 पारियां - एडम गिलक्रिस्ट
151 पारियां - बेन स्टोक्स
170 पारियां - ब्रैंडन मैकुलम