विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: Ben Duckett ने भारत के खिलाफ सिर्फ इतनी गेंदों में जड़ दिया शतक, रिकॉर्ड्स का लगाया अंबार

Published: Fri, 16 Feb 2024 05:03 PM (IST)

इंग्‍लैंड के ओपनर बेन डकेट ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट में केवल 88 गेंदों में शतक जमाकर रिकॉर्ड्स की ...और पढ़ें

बेन डकेट ने अपने टेस्‍ट करियर का तीसरा शतक जमाया
बेन डकेट ने अपने टेस्‍ट करियर का तीसरा शतक जमाया

HighLights

  1. बेन डकेट ने अपने टेस्‍ट करियर का तीसरा शतक जमाया
  2. बेन डकेट ने राजकोट टेस्‍ट में केवल 88 गेंदों में शतक जमाया
  3. बेन डकेट ने राजकोट टेस्‍ट में शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंग्‍लैंड के ओपनर बेन डकेट ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ राजकोट टेस्‍ट के दूसरे दिन अपने टेस्‍ट करियर का तीसरा शतक जमाया और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने केवल 88 गेंदों में 19 चौके और एक छक्‍के की मदद से शतक जड़ा। बेन डकेट भारत के खिलाफ सबसे तेज टेस्‍ट शतक जमाने वाले इंग्लिश बल्‍लेबाज बन गए हैं।

बेन डकेट ने 1990 में ग्राहम गूच द्वारा स्‍थापित किए रिकॉर्ड को ध्‍वस्‍त किया। गूच ने भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में 95 गेंदों में शतक जमाया था। इसके अलावा बेन डकेट ने राजकोट के सौराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। डकेट ने इस मामले में भारत के पृथ्‍वी शॉ का रिकॉर्ड तोड़ा। पृथ्‍वी शॉ ने राजकोट में 2018 में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ 99 गेंदों में शतक जमाया था।

तीसरे ऐसे बल्‍लेबाज बने डकेट

बेन डकेट भारत में तीसरे सबसे तेज शतक जमाने वाले विदेशी बल्‍लेबाज बन गए हैं। डकेट ने इस मामले में न्‍यूजीलैंड के पूर्व बल्‍लेबाज रॉस टेलर को पीछे छोड़ा। टेलर ने 2012 में 99 गेंदों में शतक जमाया था। वैसे, भारत में सबसे तेज शतक जमाने वाले विदेशी क्रिकेटर का रिकॉर्ड ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्‍लेबाज एडम गिलक्रिस्‍ट के नाम दर्ज है।

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम ने रविचंद्रन अश्विन की गलती का भुगता खामियाजा, इंग्‍लैड के खाते में बिना बल्‍लेबाजी किए ही जुड़ गए 5 रन

गिलक्रिस्‍ट ने 2001 में केवल 84 गेंदों में सैकड़ा पूरा किया था। इस लिस्‍ट में वेस्‍टइंडीज के पूर्व कप्‍तान क्‍लाइव लॉयड दूसरे स्‍थान पर जमे हुए हैं। 1974 में क्‍लाइव लॉयड ने केवल 85 गेंदों में शतक ठोक दिया था। इंग्‍लैंड के बेन डकेट 88 गेंदों में शतक जड़कर तीसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं।

इंग्‍लैंड का करारा जवाब

मैच की बात करें तो भारत की पहली पारी तीसरे टेस्‍ट के दूसरे दिन 445 रन पर ऑलआउ हो गई। इसके बाद इंग्‍लैंड ने करारा पलटवार किया और बेन डकेट के शतक की मदद से 200 रन का आंकड़ा पार किया। डकेट ने जैक क्रॉली के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्‍होंने ओली पोप (39) के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी की।

यह भी पढ़ें: 500 टेस्ट विकेट लेकर अश्विन ने रचा इतिहास, इस मामले में अनिल कुंबले और शेन वार्न छूटे पीछे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।