Move to Jagran APP

Video: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले कब-कब हुई बॉल टैंपरिंग, सचिन पर भी लगा था इसका आरोप

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंद से छेड़छाड़ का ये पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी क्रिकेट के इस खेल में कई बार गेद से खिलाड़ियों ने छेड़खानी करनी की कोशिशें की हैं।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Mon, 26 Mar 2018 10:59 AM (IST)Updated: Mon, 26 Mar 2018 05:53 PM (IST)
Video: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले कब-कब हुई बॉल टैंपरिंग, सचिन पर भी लगा था इसका आरोप
Video: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहले कब-कब हुई बॉल टैंपरिंग, सचिन पर भी लगा था इसका आरोप

नई दिल्ली, [जागरण स्पेशल]। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ करने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम की दुनिया में जमकर किरकिरी हो गई है। सोची समझी योजना के तहत तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन गेंद से छेड़छाड़ करने के बाद विवादों में फंसी ऑस्ट्रेलिया टीम ने साख तो गंवा ही दी थी, रविवार को मैच भी गंवा दिया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंद से छेड़छाड़ का ये पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी क्रिकेट के इस खेल में कई बार गेद से खिलाड़ियों ने छेड़खानी करनी की कोशिशें की हैं और कई बार तो भारतीय खिलाड़ियों पर भी ऐसे आरोप लगे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इससे पहले कब-कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंद से छेड़छाड़ के मामले सामने आए हैं।

loksabha election banner

1994: इंग्लैंड  के कप्तान माइकल अथर्टन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉडर्स टेस्ट में गेंद से छेड़छाड़ करते पकड़े गए। आइसीसी ने उन पर दो हजार पाउंड का जुर्माना लगाया था।

2000:पाकिस्‍तान के पूर्व दिग्‍गज खिलाड़ी वकार युनूस बॉल टैंपरिंग के कारण सस्‍पेंड होने वाले पहले खिलाड़ी हैं। 2000 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में उनको बॉल की सीम के साथ छेड़छाड़ का दोषी पाया गया। उसके बाद आइसीसी ने उन्‍हें एक मैच के लिए सस्‍पेंड कर दिया।

2001: सचिन तेंदुलकर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पोर्ट एलिजाबेथ में गेंद से छेड़छाड़ के आरोप लगे और उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा। हालांकि आइसीसी ने बाद में उन पर से आरोप हटा लिए थे, क्योंकि वह गेंद की सीम से मिट्टी को हटा रहे थे।

2006: पाकिस्तान पर इंग्लैंड में टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ के आरोप लगे, तो दिन के आखिरी सत्र में टीम मैदान पर खेलने नहीं उतरी, जिसके बाद अंपायरों ने इंग्लैंड को विजेता घोषित कर दिया।

2010: इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान एक टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को गेंद को स्पाइक जूतों से मसलते हुए पकड़ा गया। बाद में ब्रॉड ने कहा कि यह मजाकिया तौर पर किया गया था। दोनों गेंदबाजों पर आरोप साबित नहीं हुए थे।

2010: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शाहिद आफरीदी को गेंद को घिसने का आरोप लगा था। आफरीदी ने कहा कि वह गेंद को सूंघ रहे थे, लेकिन उन्हें दोषी पाया गया।

(देखें, आफरीदी का गेंद से छेड़छेड़ा का वीडियो)

 (वीडियो साभार- यू ट्यूब)

2012: श्रीलंका टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पीटर सिडल और क्रिस ब्रॉड पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोप लगे, लेकिन यह आरोप सिद्ध नहीं हो सके थे।

2013: पाकिस्तान के खिलाफ दुबई टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को गेंद को पैंट की जिप पर रगड़ते हुए पाया गया, जिसके बाद उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगा और पाकिस्तान को जुर्माने के तौर पर पांच रन मिले।

 (देखें, डु प्लेसिस का गेंद से छेड़छेड़ा का वीडियो)

(वीडियो साभार- यू ट्यूब)

2014: श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वनरेन फिलेंडर को गेंद को अपनी अंगुलियों और अंगूठे से मसलते हुए पाया गया, जिसके बाद उन पर 75 प्रतिशत जुर्माना लगा।

2016: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को मुंह में रखा तरल पदार्थ गेंद पर रगड़ते हुए पाया गया, लेकिन च्युइंगम की लार होने की वजह से उन पर आरोप सिद्ध नहीं हुए थे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.