विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Babar Azam ने जड़ा अपने करियर का 34वां अर्धशतक, मिस्‍बाह उल हक से 26 पारी पहले किया बड़ा कारनामा

Published: Fri, 11 Sep 2026 09:12 PM (IST)

पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने इंग्‍लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जमाकर बड़ी उपलब्धि हासिल ...और पढ़ें

बाबर आजम

बाबर आजम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम ने शुक्रवार को इंग्‍लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जमाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। बाबर ने 76 गेंदों में अपने करियर का 34वां अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ बाबर आजम ने पाकिस्‍तान के कप्‍तान रहते हुए 7000 अंतरराष्‍ट्रीय रन पूरे किए।

बाबर आजम बतौर पाकिस्‍तानी कप्‍तान 7000 या ज्‍यादा अंतरराष्‍ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले मिस्‍बाह उल हक ने यह आंकड़ा पार किया था। हां, बाबर आजम ने मिस्‍बाह उल हक से 26 पारी पहले 7000 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

पाकिस्‍तान के लिए सबसे ज्‍यादा रन (कप्‍तान)

  • 7392 - मिस्‍बाह उल हक (189 पारी)
  • 7028 - बाबर आजम (163 पारी)
  • 5655 - इमरान खान (186 पारी)


बाबर आजम दूसरी पारी में 103 गेंदों में 11 चौके और एक छक्‍के की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। जोश टंग ने बाबर को विकेटकीपर कॉक्‍स के हाथों कैच आउट कराया। टंग की लेग साइड में जाती गेंद से छेड़खानी का बाबर को खामियाजा भुगतना पड़ा और विकेटकीपर ने लेग साइड में डाइव लगाकर शानदार कैच लपका।

बाबर की कप्‍तानी पारी

बहरहाल, बाबर आजम ने इस पारी के दौरान एक और उपलब्धि अपने नाम की। वो वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप में बतौर कप्‍तान 2000 रन बनाने वाले एशिया के दूसरे और दुनिया के चौथे कप्‍तान बने। इसी के साथ बाबर आजम इंग्‍लैंड के कप्‍तान जो रूट, श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्‍ने और बेन स्‍टोक्‍स के खास क्‍लब में शामिल हुए।

insidebabar

बाबर आजम ने 41 पारियों में ये कारनामा किया। रूट और करुणारत्‍ने 40 पारियों में 2000 का आंकड़ा पार करके संयुक्‍त रूप से शीर्ष पर काबिज हैं। स्‍टोक्‍स ने 61 पारियों में इस आंकड़े को पार किया था।

टेस्‍ट में बेस्‍ट बाबर

बाबर आजम टेस्‍ट प्रारूप में 2000 या ज्‍यादा रन बनाने वाले पांचवें पाकिस्‍तानी कप्‍तान बने। इससे पहले मिस्‍बाह उल हक, इमरान खान, इंजमाम उल हक और जावेद मियांदाद ये कमाल कर चुके हैं।

  • मिस्‍बाह उल हक - 4214 (51.39)
  • इमरान खान - 2408 (52.34)
  • इंजमाम उल हक - 2397 (52.10)
  • जावेद मियांदाद - 2354 (50.08)
  • बाबर आजम - 2005 (51.41)*

यह भी पढ़ें- 'मुझसे पूछा भी नहीं', सात खिलाड़ियों को बाहर करने पर कप्तान बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी; PCB को ठहराया कसूरवार

यह भी पढ़ें- 'तुम सिर्फ सोशल मीडिया पर महान हो', बाबर आजम पर भड़का पूर्व बल्लेबाज, करियर पर उठा दिए सवाल