विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'तुम सिर्फ सोशल मीडिया पर महान हो', बाबर आजम पर भड़का पूर्व बल्लेबाज, करियर पर उठा दिए सवाल

Published: Tue, 01 Sep 2026 01:25 PM (IST)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने बाबर आजम को सिर्फ सोशल मीडिया पर महान करार दिया है ...और पढ़ें

बाबर आजम की हो रही है आलोचना

बाबर आजम की हो रही है आलोचना

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर चर्चा में है क्योंकि इंग्लैंड में मिली हार के बाद टीम में भूचाल आ गया है। विवादों के बीच एक बार फिर कप्तान बाबर आजम आ गए हैं। बाबर की जमकर आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने तो उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए यहां तक कह दिया है कि वह सिर्फ सोशल मीडिया पर ही महान हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। टीम को वहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद पीसीबी ने कई बदलाव किए और सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया। इसके अलावा टेस्ट टीम के कोच सरफराज अहमद, गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया।

'ऐसे ही नहीं बनते महान'

बासित ने एक शो पर बात करते हुए कहा कि महान खिलाड़ी ऐसे ही नहीं बनाए जाते। उन्होंने कहा, "महान खिलाड़ी ऐसे ही नहीं बनते। मैं सचिन तेंदुलकर के बारे में बात नहीं कर रहा। मैं अपने ही देश के लोगों के बारे में बात कर रहा हूं। जब आप मुश्किल समय में कुछ नहीं कर सकते तो मतलब क्या है? आप अपनी फैन फॉलोइंग में महान खिलाड़ी हैं। आप सोशल मीडिया पर महान खिलाड़ी हैं।"

उन्होंने कहा, "आप कब करेंगे? मैं बाबर के बारे में बात कर रहा हूं। मैंने उनका नाम लिया। उन्होंने चार साल में एक भी टेस्ट शतक नहीं बनाया है। आप कब बनाएंगे? इससे दर्द होता है। जब पूरे देश की बल्लेबाजी आप पर निर्भर हो तब आप इस तरह का शॉट खेलकर आउट न हों।"

इस कारण हुए गुस्सा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हार मिली है। इस मैच में बाबर, जोफ्रा आर्चर की गेंद पर इस तरह से आउट हुए थे जैसे कोई नौसिखिया बल्लेबाज होता है। आर्चर की गेंद पर उनकी आंखें बंद हो गई थीं और उन्हें समझ ही नहीं आया था कि वह इस गेंद पर क्या करें? इसको लेकर बाबर का मजाक भी बनाया जा रहा है।