Move to Jagran APP

शादी के बाद अनुष्का ने पहला बर्थडे विराट के साथ किया सेलिब्रेट

बेंगलुरू में विराट और अनुष्का दोनों ने मिलकर केक काटा और बर्थडे सेलिब्रेट किया।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 01 May 2018 06:31 PM (IST)Updated: Tue, 01 May 2018 07:12 PM (IST)
शादी के बाद अनुष्का ने पहला बर्थडे विराट के साथ किया सेलिब्रेट
शादी के बाद अनुष्का ने पहला बर्थडे विराट के साथ किया सेलिब्रेट

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन हैं आज वो 30 साल की हो गयी हैं। भारतीय टीम के कप्तान और उनके पति विराट कोहली ने उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी है। अनुष्का अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिये बेंगलोर पहुंची थी।

loksabha election banner

विराट वहां पहले से ही मौजूद थे, दोनों ने मिलकर केक काटा और अनुष्का का बर्थडे सेलिब्रेट किया। आपको बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी के बाद ये अनुष्का का पहला जन्मदिन है जो कि दोनों ने मिलकर बेंगलोर में सेलिब्रेट किया।

IPL की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

इसके पहले सोमवार की रात विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक मॉल में नजर आए। विराट ने बर्थडे से पहले अनुष्का को एवेंजर्स मूवी दिखाई। इस समय विराट के साथ उनकी टीम के बाकी खिलाड़ी भी थे। विरूष्का देर रात मॉल में पहुंचे और फिल्म पूरी की उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया है, जिसे फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।

अनुष्का के जन्मदिन पर विराट ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘मेरे प्यार को जन्मदिन की बधाई। आप सबसे सकारात्मक व इमानदार शख्स हैं जिन्हें मै जानता हूं। आपका प्यार’

इसके अलावा आज बेंगलुरु में आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच में विराट को चीयर करने के लिये अनुष्का के भी मैदान में पहुंचने की संभावना है। IPL 11 में विराट का बल्ला जमकर बोल रहा है इस सीजन में अबतक उनके बल्ले से 300 से ज्यादा रन निकल चुके हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.