इस गेंदबाज ने डाली IPL इतिहास की सबसे तेज रफ्तार गेंद, उड़ी बटलर की गिल्लियां और होश भी
13 साल के आइपीएल इतिहास की सबसे तेज रफ्तार गेंद का नया रिकॉर्ड राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बना। दिल्ली के तेज गेंदबाज नॉर्त्जे ने 155.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के गेंद डाली और पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें एडिशन में फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। बुधवार को राजस्थान के खिलाफ जीत हासिल करते ही टीम ने अंक तालिका में मुंबई इंडियंस को पीछे कर पहला स्थान हासिल किया। इस मैच में दिल्ली के गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे तेज रफ्तार गेंद डाली।
13 साल के आइपीएल इतिहास की सबसे तेज रफ्तार गेंद का नया रिकॉर्ड राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में बना। दिल्ली के तेज गेंदबाज नॉर्त्जे ने 155.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार के गेंद डाली और पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए 2012 में डेल स्टेन ने टूर्नामेंट की सबसे तेज गेंद 154.40 की रफ्तार से डाली थी।
बटलर हुए चारो खाने चित
नॉर्त्जे ने राजस्थान के जोस बटलर को टूर्नामेंट की सबसे तेज रफ्तार गेंद डाली और वो चारो खाने चित हो गए। इस गेंद पर उनको कुछ भी समझ नहीं आया और वो क्लीन बोल्ड हो गए। टूर्नामेंट के इतिहास की इस सबसे तेज रफ्तार गेंद पर बटलर जैसे बेहतरीन बल्लेबाजी की गिल्लियां बिखर गई।
Kisiko @AnrichNortje02 ke deliveries dikh rahe hain kya? 🔥#DCvRR #Dream11IPL #YehHaiNayiDilli pic.twitter.com/yU22K1X2li— Delhi Capitals (Tweeting from 🇦🇪) (@DelhiCapitals) October 14, 2020
आइपीएल की सबसे तेज रफ्तार गेंद
आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद डालन का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के गेंदबाज डेल स्टेन के नाम पर दर्ज था। साल 2012 में डेक्कन चार्जर्स की टीम के लिए गेंदबाजी करते हुए स्टेन ने 154.40 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेज रफ्तार से एक गेंद डाली थी।
2019 में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कगिसो रबादा ने स्टेन के बाद सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया था। दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 154.23 की रफ्तार से एक गेंद डाली थी। जो स्टेन से 0.17 ही कम रही थी। तीसरे और चौथे नंबर पर भी रबादा ही हैं। उन्होंने 153.91 और 153.50 की रफ्तार के गेंदबाजी की है। पांचवां नंबर भारत के नवदीप सैनी को हासिल है। बैंगलोर की तरफ से खेलने वाले इस युवा ने 152.85 रन रफ्तार से गेंद डाली है।