विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Alzarri Joseph ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट लेकर किया कमाल, वेस्टइंडीज के लिए ऐसा करने करने वाले बने पहले गेंदबाज

Published: Thu, 13 Jun 2024 03:29 PM (IST)

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज Alzarri Joseph ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वह वेस्टइंडीज के पहले ...और पढ़ें

अल्जारी जोसेफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लिए चार विकेट। फोटो- ICC
अल्जारी जोसेफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लिए चार विकेट। फोटो- ICC

HighLights

  1. अल्जारी जोसेफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लिए चार विकेट
  2. टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार चार विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज
  3. साल 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लिए थे चार विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 26वें मैच में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने दमदार गेंदबाजी की। न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट लेकर वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाई। साथ ही अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया। अल्जारी जोसेफ वेस्टइंडीज के पहले ऐसे गेंदबाज बने जिसने एक से अधिक बार टी20 वर्ल्ड कप में 4 से ज्यादा विकेट लेने का कमाल किया है।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले पावरप्ले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की आधी टीम को पवेलियन भेजकर लगभग इस फैसले को सही साबित कर दिया था। हालांकि, शेफरन रदरफोर्ड की 39 गेंद पर नाबाद 68 रन की पारी ने पूरा खेल बदल दिया। रदरफोर्ड ने आखिरी के दो ओवरों में 37 रन बटोरकर टीम को 149 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

अल्जारी जोसेफ ने लिए चार विकेट

इसके जवाब में उतरी न्यूजीलैंड को अकील हुसैन और गुडाकेश मोती ने शुरुआती झटके दिए। इसके बाद मोर्चा अल्जारी जोसेफ ने संभाला। अल्जारी ने फिन एलन को अपना पहला शिकार बनाया। फिर सेट बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशाम और टीम साउदी को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी को 136 रन पर रोक दिया। अल्जारी जोसेफ ने चार ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए।

यह भी पढे़ं- T20 World Cup: Team India के लिए काम कर गए 2 खोटे सिक्‍के, एक से बेहतरीन प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार

टी20 वर्ल्ड कप में दूसरी बार किया यह कमाल

इन चार विकटों के साथ अल्जारी जोसेफ ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वह वेस्टइंडीज के एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिसने दो बार टी20 वर्ल्ड कप में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने का कमाल किया है। इससे पहले अल्जारी ने साल 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 रन देते हुए चार विकेट लिए थे।

यह भी पढ़ें- ‘उस टीम जितना डरपोक कोई नहीं…’, T20 WC 2024 में बाबर आजम एंड कंपनी के खराब प्रदर्शन पर फूटा PAK दिग्गज का गुस्सा