विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

400 रन ठोकने वाला इकलौता भारतीय बल्लेबाज, टीम इंडिया के लिए जिंदगी भर खेलने को तरसा

Published: Tue, 04 Aug 2026 08:11 PM (IST)

फर्स्ट क्लास क्रिकेट के एक मैच में 400 रन बनाने का कारनामा अब तक सिर्फ एक भारतीय बल्लेबाज कर सका ...और पढ़ें

एक मैच में 400 रन बनाने वाला एकमात्र भारतीय बल्लेबाज

एक मैच में 400 रन बनाने वाला एकमात्र भारतीय बल्लेबाज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल में जब कोई बल्लेबाज शतक लगाता है, तो ये उसके लिए बड़ी उपलब्धि होती है। दोहरा शतक लगाना, तो बल्लेबाजों का सपना होता है। इसके अलावा तिहरा शतक, तो कम ही बल्लेबाज लगा पाते हैं। अगर 400 रन बनाने की बात आती है, तो इंटरनेशनल क्रिकेट में ये कारनामा मात्र एक बार हुआ है।

अगर फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी देखें, तो इतिहास में मात्र 11 बार बल्लेबाजों ने 400 के आंकड़े को छुआ है। ये कारनामा 9 बल्लेबाजों ने किया है। ब्रायन लारा और बिल पोंसफोर्ड ऐसे बैटर हैं, जिन्होंने इसे दो बार अंजाम दिया है। अगर भारतीयों की बात करें, तो इसमें सिर्फ एक बल्लेबाज शामिल है। हालांकि, उसे कभी भी भारत की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 400 रन बनाने वाला एकमात्र बल्लेबाज

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 400 रन का आंकड़ा अब तक मात्र एक भारतीय बल्लेबाज ने छुआ है। उन्होंने ये कारनामा भारत की आजादी के लगभग एक साल बाद यानी 1948 में किया था। उसके बाद से लगभग 78 साल बीत चुके हैं और भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ जैसे महान बल्लेबाज हुए लेकिन कोई भी 400 का जादुई आंकड़ा नहीं छू सका।

महाराष्ट्र के लिए खेलने वाले भाऊसाहेब निंबालकर ने साल 1948 में काठियावाड़ के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 443 रनों की पारी खेली थी। उनके बल्ले से 49 चौके और एक छक्का निकला था। निंबालकर एकमात्र ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में 400 रनों के आंकड़े को पार किया है। उनके अलावा दूसरा कोई भी भारतीय अब तक ये कारनामा नहीं दोहरा सका है।

भारत के लिए खेलने का नहीं मिला मौका

निंबालकर घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के अलावा बड़ौदा, होल्कर, रेलवेज और राजस्थान के लिए भी खेला। उन्होंने भले ही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक मैच में 400 रन बनाए लेकिन उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। दिवंगत खिलाड़ी ने 80 मैचों में खेलते हुए 47.93 की औसत के साथ 4841 रन बनाए। इसमें 22 अर्धशतक और 12 शतक शामिल रहे। उन्होंने गेंदबाजी से 58 विकेट भी चटकाए।