विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को 2023 विश्व कप टीम से बाहर करने से पहले क्या बोला था? लेग स्पिनर ने किया खुलासा

Published: Fri, 16 Oct 2026 05:22 PM (IST)

युजवेंद्र चहल ने खुलासा किया है कि रोहित शर्मा ने 2023 वनडे विश्व कप की टीम से उन्हें निकालते वक्त ...और पढ़ें

रोहित शर्मा और युजवेंद्र चह

रोहित शर्मा और युजवेंद्र चह

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 2023 विश्व कप को लेकर बड़ा खुलासा किया है। चहल को टूर्नामेंट में रोहित शर्मा ने नहीं चुना था। हालांकि, रोहित ने पहले ही चहल को अपनी योजनाओं के बारे में बता दिया था।

चहल ने आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में बताया कि रोहित ने वनडे विश्व कप 2023 की टीम से बाहर करने से पहले ही उन्हें बता दिया था कि भारतीय टीम बल्लेबाजी में गहराई चाहती है और टूर्नामेंट में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज खिलाना चाहती है।

चहल ने किया खुलासा

चहल भारत के लिए आखिरी बार साल 2023, जनवरी में वनडे मैच खेले थे. इसके बाद से वो टीम में वापस नहीं आ पाए। उस समय में टीम इंडिया के कप्तान रोहित के प्लान में चहल की विश्व कप में जगह नहीं बन रही थी।

चहल ने बताया, 2023 में, 'जब मैं काउंटी खेलने गया, रोहित ने मुझे बताया था कि हमें आठ नंबर तक बल्लेबाजी चाहिए। इसलिए हम उस प्लान के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने मुझे साफ बता दिया था कि टीम वर्ल्ड कप में एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज खिलाने को देख रही है। तो, मुझे पहले ही सब बता दिया गया था। विश्व कप के बाद, मैंने चयन के बारे में सोचना ही छोड़ दिया।'

टी20 विश्व कप 2024 में वापसी

रोहित की कप्तानी में चहल की 2024 टी20 विश्व कप टीम में वापसी हुई थी। उन्हें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला था। हालांकि, पूरे टूर्नामेंट में चहल को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। विश्व कप के बाद चहल को एक बार फिर टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद से वो टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं। वो आखिरी बार साल 2023 अगस्त में भारतीय टीम के लिए खेले थे।

 यह भी पढ़ें- Ind W vs Zim W 1st T20 Live Score: बतौर कप्तान स्मृति मंधाना का पहला मुकाबला, रायपुर में जिंबाब्वे से भिड़ंत

यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल- सीएम साय