Move to Jagran APP

युजवेंद्रा चहल नेे भाभी अनुष्का शर्मा से कर दी अजीब सी मांग, आप भी पड़ जाएंगे हैरत में

Chahal made a strange demand to her sister in law Anushka Sharma चहल ने अनुष्का शर्मा के वीडियो पर बेहद मजेदार कमेंट किया।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 02:10 PM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 02:10 PM (IST)
युजवेंद्रा चहल नेे भाभी अनुष्का शर्मा से कर दी अजीब सी मांग, आप भी पड़ जाएंगे हैरत में
युजवेंद्रा चहल नेे भाभी अनुष्का शर्मा से कर दी अजीब सी मांग, आप भी पड़ जाएंगे हैरत में

नई दिल्ली, जेएनएन। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक कमाल का वीडियो शेयर किया था जिसमें वो विराट से ये कहती नजर आईं थीं कि ओए..ओए..ओए..विराट चौका मार ना चौका। इस पर विराट ने भी कमाल का रिएक्शन दिया था। इस वीडियो को दोनों के फैंस ने खूब पसंद किया और ये खूब वायरल भी हुआ। 

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I thought he must be missing being on the field. Along with the love he gets from millions of fans, he must be especially missing this one particular type of fan too. So I gave him the experience 😜😂🏏

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

इस वीडियो को देखकर क्रिकेट फैंस ने अपने-अपने तरह के कमेंट दिए, लेकिन टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कुछ अलग तरह की मांग कर डाली। चहल ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि भाभी (अनुष्का शर्मा)  अगली बार प्लीज बोलना कि चहल को ओपनिंग करा ना। उम्मीद है कि वो आपकी सुन लें। चहल अपने मजाकिया अंदाज के लिए खूब जाने जाते हैं और सबसे हंसी मजाक करते रहते हैं। वैसे उन्होंने अनुष्का शर्मा से जो मांग की है उसे यानी उनके इस कमेंट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। 

आपको बता दें कि कोविड 19 महामारी की वजह से देश में 3 मई तक लॉकडाउन है। इस दौरान देश के अन्य लोगों की तरह देश के क्रिकेटर भी सेल्फ आइसोलेशन में हैं। सभी क्रिकेटर्स सोशल मीडिया के जरिए अपने क्रिकेट फैंस के साथ जुड़े हैं और चहल भी इसमें पीछे नहीं हैं। भारत की बात करें तो यहां पर कोविड 19 से संक्रमित होने वाले लोगों की तादाद 14 हजार को पार कर चुकी है जबकि 500 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं आइपीएल 2013 को भी अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया जा चुका है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.