विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WPL 2024: मुंबई इंडियंस की अनोखी गेंदबाज Fatima की कहानी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर से है गहरा नाता

Published: Thu, 22 Feb 2024 03:52 PM (IST)

फातिमा जाफर का क्रिकेट जगत से गहरा नाता है। वह पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर की भतीजी हैं। परिवार में ...और पढ़ें

अद्भुत गेंदबाज Fatima Jaffer की कहानी। फोटो- ईएसपीएन
अद्भुत गेंदबाज Fatima Jaffer की कहानी। फोटो- ईएसपीएन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का 23 फरवरी, शुक्रवार से आगाज होगा। पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। एम चिन्नास्वामी बेंगलुरु में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। मैच से पहले मुंबई इंडियंस की अद्भुत गेंदबाज फातिमा जाफर ने अपनी दिलचस्प कहानी बताई।

फातिमा जाफर का क्रिकेट जगत से गहरा नाता है। वह पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर की भतीजी हैं। परिवार में क्रिकेट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फातिमा ने भी क्रिकेट खेलने का फैसला लिया। फातिमा मुंबई की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलती हैं। फातिमा के पास एक अद्भुत कला है, वह दाएं हाथ की मीडियम पेसर हैं और परिस्थिति के अनुसार बाएं हाथ से स्पिन भी कर सकती हैं।

दाएं और बाएं हाथ कर सकती हैं गेंदबाजी

WPL 2024 खेलने को उत्साहित फातिमा ने मुंबई इंडियंस से बात करते हुए अपनी कहानी शेयर की। एमआई वेबसाइट में फातिमा के हवाले से कहा गया, "मैं दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में मुंबई की टीम में आई थी, लेकिन मैंने जो पहला मैच खेला, उसमें हमारे तीन स्पिनरों को बुलाया गया था।" हालांकि, उनकी अद्भुत क्षमता ने क्रिकेट में उनकी अलग पहचान बना दी।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG 4th Test Pitch Report: स्पिनर्स को मिलेगी मदद या बल्लेबाज खोलेंगे धागे, जानें रांची की पिच रिपोर्ट

मजे के लिए करती थी स्पिन गेंदबाजी

फतिमा ने कहा, वह तेज गेंदबाजी की प्रैक्टिस के दौरान मजे में स्पिन करती थीं। जब मेरे कोच को पता चला तो उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं मैच में स्पिन गेंदबाजी कर सकती हूं। जब मैंने पहले मैच में गेदबाजी की तो तीन विकेट लिए। अगले मैच में मैंने पांच विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस के लिए करती थीं नेट गेंदबाजी

फतिमा ने बताया, उनका बाएं हाथ पर उतना कंट्रोल नहीं रहता है। इसके लिए बहुत प्रैक्टिस की जरूरत पड़ती है। 2023 में मुंबई ने मुझे नेट बॉलर के रूप में जोड़ा था। पिछले साल दिसंबर में हुए ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने मुझे साइन किया।

यह भी पढे़ं- IPL 2024 से Mohammed Shami हुए बाहर, इस वजह से नहीं खेलेंगे टूर्नामेंट