विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व PAK कप्तान ने भारतीय प्लेयरों के खिलाफ उगला जहर, रोहित शर्मा और ईशान किशन को लेकर दिया भड़काऊ बयान

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 04 Aug 2023 10:15 PM (IST)Updated: Fri, 04 Aug 2023 10:27 PM (IST)

अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट ने कहा मैं बिल्कुल सहमत हूं कि ईशान के ...और पढ़ें

रोहित और ईशान किशन के बारे में बड़ी बात कही सलमान बट ने। फाइल फोटो
रोहित और ईशान किशन के बारे में बड़ी बात कही सलमान बट ने। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान अपना टेस्ट डेब्यू किया। दूसरे मैच में अर्धशतक बनाकर अपने करियर की अच्छी शुरुआत की। इसके बाद हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज के तीनों मैच में अर्धशतक जड़ा। इस पर ईशान किशन को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब भी मिला, लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने उन्हें सेकेंड ऑप्शन बताया है।

अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान सलमान बट ने कहा, "मैं बिल्कुल सहमत हूं कि ईशान के साथ भारत का प्रयोग भ्रमित करने वाला था। एक व्यक्ति को 200 रन बनाने के बाद बाहर कर दिया गया, इसका क्या मतलब है? या तो वे इस तथ्य को स्वीकार करें कि वह दूसरा विकल्प है, भले ही वह एक ही पारी में 1000 रन बनाता हो। वर्तमान में, यह भावना है कि आप कुछ भी करें, आप दूसरा विकल्प होंगे।''

रोहित के प्रदर्शन पर उठाए सवाल

इसके बाद सलमान बट ने कहा, "वह अब बेंच स्ट्रेंथ स्तर का नहीं है। वह उससे कहीं अधिक है। दूसरे, मैं स्वीकार करता हूं कि रोहित एक बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो लंबे समय से टीम में हैं, लेकिन जब उन पर दबाव आता है तो वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। विशेष रूप से नॉक-आउट चरणों में, यह एक ऐसी चीज है जिस पर काम करना होगा।"

बता दें कि ईशान किशन ने साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक बनाया। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्हें ओपनिंग से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह शुभमन गिल को रोहित के साथ ओपनिंग कराई गई। इसी को लेकर सलमान बट ने यह बयान दिया है।

कई आईसीसी नॉटआउट मुकाबले में फेल रही है बल्लेबाजी

बता दें कि भारत 2015 से आईसीसी के नॉकआउट चरणों में बल्लेबाजी की गिरावट से जूझ रहा है। रोहित शर्मा विशेष रूप से विश्व कप 2015 सेमीफाइनल, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 फाइनल, विश्व कप 2019 सेमीफाइनल और टी20 विश्व के सेमीफाइनल में बड़ा स्कोर बनाने में विफल रहे।

हालांकि, रोहित ने वनडे विश्व कप 2019 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उनके बल्ले से रिकॉर्ड पांच शतक निकले थे। रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट में 648 रन बनाए थे।