विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को 15 की उम्र में क्यों बनाया गया दलीप ट्रॉफी में उपकप्तान? सेलेक्टर ने दिया जवाब

Published: Thu, 30 Jul 2026 08:37 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी को मात्र 15 साल की उम्र में उपकप्तान बनाया गया है। इसको लेकर उठ रहे सवालों का सेलेक्टर ने जवाब दिया है।

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए वैभव सूर्यवंशी का ईस्ट जोन की टीम में चयन हुआ है। वे टूर्नामेंट में ईशान किशन की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे। वैभव को मात्र 15 साल की उम्र में उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वैभव को इतनी कम उम्र में उपकप्तान बनाए जाने को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे।

अब सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाए जाने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ईस्ट जोन के सेलेक्टर ने 15 वर्षीय बल्लेबाज को उपकप्तानी की जिम्मेदारी देने के पीछे का कारण बताया है। उनका कहना है कि सूर्यवंशी को कप्तान नहीं बनाया गया है। कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन को सौंपी गई है।

वैभव सूर्यवंशी को क्यों बनाया गया उपकप्तान?

ईस्ट जोन के सेलेक्टर और पूर्व रणजी खिलाड़ी प्रवंजन मलिक ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, "उसे कप्तान नहीं बनाया गया है। उन्हें सिर्फ उकप्तान बनाया गया है। कप्तानी की जिम्मेदारी ईशान किशन को सौंपी गई है। ईशान एक विकेटकीपर हैं और इस वजह से वे हमेशा एक्टिव रहेंगे। ऐसा नहीं है कि वैभव पूरे दिन टीम की कप्तानी करेंगे। जैसे-जैसे वे बड़े हो रहे हैं, वैसे ही जिम्मेदार होते जा रहे हैं। उसे उपकप्तान इसीलिए बनाया गया है ताकि और अधिक जिम्मेदार बनने में उन्हें मदद मिले।"

मलिक ने ये भी याद दिलाया कि सूर्यवंशी पहली बार उपकप्तान नहीं बने हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज इससे पहले बिहार के भी उपकप्तान रह चुके हैं। इसके अलावा अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी वे ये जिम्मेदारी निभा सकते हैं। मलिक ने कहा, "वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बिहार के भी वाइस कैप्टन रहे हैं। वे अंडर-19 विश्व कप में भी उपकप्तान थे, जब आयुष म्हात्रे कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दलीप ट्रॉफी में उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिलना, उनके लिए एक शानदार मौका है। वे देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और हमारा मानना है कि युवाओं को जिम्मेदारी देना जरूरी है।"

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदिप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सुरज सिंधु जैसवाल, मोहम्मद शामी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिक्जर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास, अभिजीत सरकार।

यह भी पढ़ें- शाकिब अल हसन को बांग्लादेश टीम की मिली कमान, इस टूर्नामेंट में खेलते हुए आएंगे नजर

यह भी पढ़ें- कप्‍तानी में 'उस्‍ताद' Ajinkya Rahane रहे 'साइलेंट किलर', रिकॉर्ड ऐसा कि धोनी-कोहली जैसे दिग्‍गज पिछड़े

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।