Move to Jagran APP

सचिन तेंदुलकर हुए अस्पताल में भर्ती, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बोले डॉक्टर के साथ 2011 विश्व कप की जीत सेलिब्रेट कीजिए

शुक्रवार को उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सचिन के अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से उनके चाहने वाले शुभकामना संदेश दे रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने भी मास्टर ब्लास्टर के लिए एक खास ट्वीट किया है।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 04:49 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 04:49 PM (IST)
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर - फाइल फोटो

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित हैं। उनको पिछले हफ्ते ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। शुक्रवार को उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सचिन के अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से उनके चाहने वाले शुभकामना संदेश दे रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने भी मास्टर ब्लास्टर के लिए एक खास ट्वीट किया है।

loksabha election banner

शुक्रवार सुबह सचिन ने अपने अस्पताल में भर्ती होने की खबर ट्विटर के जरिए तमाम लोगों के साथ साझा की। उन्होंने लिखा, कि डॉक्टर की सलाह से बेहतर देखभाल के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और जल्दी घर वापस लौटने की उम्मीद कर रहा हूं। इसी के साथ उन्होंने टीम के साथियों को 10 साल पहले आज के दिन ही 2011 विश्व कप जीतने की बधाई भी दी।

सचिन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने उनको फाइटर बताया। अकरम ने सचिन के ट्विटर संदेश पर जवाब देते हुए लिखा, जब आप 16 साल के थे तब आपने दुनिया सब सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों का सामना किया। मैं इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि आप कोविड 19 को भी जोरदार छक्का ही जडेंगे। जल्दी से जल्दी ठीक हो जाइए मास्टर। यह बहुत ही अच्छा लगेगा देखकर अगर आपने अस्पताल में अपने डॉक्टर्स के साथ 2011 विश्व कप को सेलिब्रेट किया होगा। तस्वीर जरूर साझा कीजिए हमारे साथ।

ये भी पढ़ें: - सचिन तेंदुलकर हुए अस्पताल में भर्ती, पिछले हफ्ते पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.