Move to Jagran APP

लॉकडाउन में सहवाग कर रहे हैं गाय की सेवा, लिखा- 'गाय हमारी माता है, हमको कुछ नहीं आता है'

वीरेंद्र सहवाग लॉकडाउन में अपनी गाय की सेवा करते नजर आए।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sun, 05 Apr 2020 05:08 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2020 05:08 PM (IST)
लॉकडाउन में सहवाग कर रहे हैं गाय की सेवा, लिखा- 'गाय हमारी माता है, हमको कुछ नहीं आता है'
लॉकडाउन में सहवाग कर रहे हैं गाय की सेवा, लिखा- 'गाय हमारी माता है, हमको कुछ नहीं आता है'

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश में लॉक डाउन है और इस बीच तमाम क्रिकेटर और पूर्व क्रिकेटर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वो इन दिनों क्या-क्या कर रहे हैं इसके फनी वीडियोज शेयर कर रहे हैं और इससे क्रिकेट फैंस का खूब मनोरंजन हो रहा है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी किसी से पीछे नहीं है और एक से बढ़कर एक वीडियो शेयर कर रहे हैं। सहवाग वैसे भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपनी हाजिर जवाबी बातों के लिए जाने जाते हैं। 

loksabha election banner

अब सहवाग ने जो हालिया वीडियो अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है उसमें वो अपनी पालतू गाय के साथ नजर आ रहे हैं। उस वीडियो में दो गाए दिख रही है जिसमें एक सफेद रंग की है तो दूसरी भूरे रंग की। सहवाग इस वीडियो में भूरी रंग की गाय को जो बैठी है उसे प्यार से सहला रहे हैं। ब्लू टीशर्ट, जींस और हवाई चप्पल में सहवाग का एक नया अंदाज सबके सामने आया है जो काफी दिलचस्प है। सहवाग के इस बर्ताव से साफ झलक रहा है कि वो किस कदर अपने पालतू जानवरों का ख्याल रखते हैं और उन्हें प्यार करते हैं। इसे शेयर करते हुए फनी अंदाज में वीरू ने लिखा- गाय हमारी माता है हमें कुछ नहीं आता है। 

Gaaì Hamari Mata Hai,

Hamein Kuch Nahi Aata Hai #GauSewa pic.twitter.com/SRxk3CGw8T

इस वीडियो से पहले वीरू ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें उनकी माताजी मक्खन बना रही थीं। उसे शेयर करते हुए वीरू ने लिखा था कि मां ने घर पर ताजा मक्खन बनाया और मैंने कान्हा की तरह कुछ खाया और कुछ लगाया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.