विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG: Virender Sehwag ने की बैजबॉल स्‍टाइल की खिंचाई, सोशल मीडिया पर इंग्‍लैंड की जमकर उड़ाई खिल्‍ली

Published: Mon, 26 Feb 2024 08:16 PM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व व‍िस्‍फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने रांची टेस्‍ट गंवानी इंग्‍लैंड टीम की बैजबॉल स्‍टाइल का मजाक उड़ाया ...और पढ़ें

वीरेंद्र सहवाग ने इंग्‍लैंड टीम का मजाक उड़ाया
वीरेंद्र सहवाग ने इंग्‍लैंड टीम का मजाक उड़ाया

HighLights

  1. इंग्‍लैंड को रांची टेस्‍ट में भारत के हाथों 5 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी
  2. इंग्‍लैंड ने बैजबॉल युग में पहली बार टेस्‍ट सीरीज गंवाई
  3. इंग्‍लैंड की टीम डब्‍ल्‍यूटीसी की प्‍वाइंट्स टेबल में आठवें स्‍थान पर हैं

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के पूर्व विस्‍फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने रांची में इंग्‍लैंड की हार के बाद उनकी बैजबॉल स्‍टाइल का मजाक उड़ाया है। बेन स्‍टोक्‍स के नेतृत्‍व वाली इंग्‍लैंड को जेएससीए स्‍टेडियम में सोमवार को भारत के हाथों 5 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी।

भारत में इंग्‍लैंड के 12 साल बाद टेस्‍ट सीरीज का सपना भी इस हार के साथ चकनाचूर हो गया। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज अपने कब्‍जे में की। टीम इंडिया ने मौजूदा सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत और इंग्‍लैंड के बीच सीरीज का पांचवां व अंतिम टेस्‍ट मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

सहवाग का वायरल पोस्‍ट

भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद वीरेंद्र सहवाग ने अपने आधिकारिक एक्‍स हैंडल पर एक पोस्‍ट करके इंग्‍लैंड और बैजबॉल की खिल्‍ली उड़ाई है। सहवाग ने दो फोटो को एकसाथ जोड़कर पोस्‍ट किया और इसके साथ कैप्‍शन लिखा, ''करलो एंटरटेनमेंट इंग्‍लैंड। जीत जैसी बोरिंग चीज भारत, ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड कर लेंगे।''

वीरू ने जिन फोटो को जोड़ा है, उसमें दिवंगत स्‍टैंड अप कॉमेडियन राजू श्रीवास्‍तव का मीम बना हुआ है- हां ये करलो पहले। वहीं दूसरे फोटो में उन्‍होंने डब्‍ल्‍यूटीसी की ताजा प्‍वाइंट्स टेबल का स्‍क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें इंग्‍लैंड आठवें नंबर पर संघर्ष कर रहा है।

यह भी पढ़ें: भारत ने बैजबॉल स्‍टाइल को किया तबाह, बेन स्‍टोक्‍स की कप्‍तानी का घमंड चकनाचूर; पहली टेस्‍ट सीरीज गंवाई

डब्‍ल्‍यूटीसी प्‍वाइंट्स टेबल का हाल

भारत ने विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप (डब्‍ल्‍यूटीसी) 2023-25 साइकिल में 8वां मैच खेला, जिसमें पांचवीं जीत दर्ज की। भारतीय टीम इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बावजूद दूसरे स्‍थान पर बरकरार है। भारत के 62 अंक हैं और उसका प्रतिशत 64.58 है।

बेन स्‍टोक्‍स के नेतृत्‍व वाली इंग्‍लैंड को इस हार का तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। इंग्‍लैंड की टीम डब्‍ल्‍यूटीसी प्‍वाइंट्स टेबल में आठवें स्‍थान पर खिसक गई है। इंग्‍लैंड की 9 मैचों में यह पांचवीं शिकस्‍त है। उसके प्‍वाइंट्स है 21 जबकि उसका प्रतिशत 21.87 है।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड को पटखनी देने के बावजूद टॉप पर काबिज नहीं हो पाई टीम इंडिया, अभी भी नंबर वन बनी हुई है ये टीम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।