विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जब भी प्रैक्टिस पर जाओ तब तुरंत...', IPL की इस बात से विराट कोहली को हो रही है चिढ़, फ्रेंचाइजियों को लताड़ा

Published: Sat, 16 May 2026 04:31 PM (GMT+05:30)

विराट कोहली ने आज के समय में आईपीएल फ्रेंचाइजियों द्वारा हर पल को कैमरे में कैद करने की आदत को ...और पढ़ें

विराट कोहली ने फ्रेंचाइजियों से की खास अपील

विराट कोहली ने फ्रेंचाइजियों से की खास अपील

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया के हर दिन बदलते दौर को देखते हुए फैंस को अपने साथ जोड़ने के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने काफी कुछ किया है। आज के डिजिटल युग में हर टीम चाहती है कि वह लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से इंगेज रखे। इसके अपने फायदे हैं, लेकिन विराट कोहली को कुछ चीजों से शिकायत है।

आईपीएल की शुरुआत से ही इस लीग का हिस्सा रहे कोहली ने हर वो दौर देखा है जो बदला है। जब ये लीग शुरू हुई थी तो असली फैंस मैदान पर या मैदान के बाहर दिखते थे, लेकिन अब डिजिटल वर्ल्ड में हर तरफ हर पल फैंस मौजूद हैं जो अपने पसंदीदा स्टार और टीमों को देख रहे हैं। इन फैंस को लुभाने के लिए फ्रेंचाइजियां तरह-तरह का कंटेंट पोस्ट करती हैं।

हर तरफ कैमरे

इसके लिए फ्रेंचाइजी की सोशल मीडिया टीम अपने स्टार खिलाड़ियों के अलग-अलग तरह के वीडियो अपने एकाउंट्स पर पोस्ट करती है। कोहली ने कहा है ये वो दौर है जब आप मैदान पर उतरते हो तो कैमरा तुरंत पीछे पड़ जाता है और ये बात उन्हें पसंद नहीं है। मयंती लैंगर के साथ आरसीबी पॉडकास्ट में कोहली ने कहा, "आप जैसे ही प्रैक्टिस पर जाते हो छह कैमरा आपको फॉलो करने लगते हैं। ये किसी भी तरह से सहज स्थिति नहीं होती है।"

कोहली ने कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर आपको ये स्वतंत्रता और योग्यता होनी चाहिए कि आप शांति से अपने खेल पर काम कर सकें। आप जो भी कर रहे हो अगर वह एक कैमरे में कैद करने, दिखाने और विश्लेषण का मौका है तो फिर आप वो ऑर्गेनिक नहीं रहे। मैं प्रैक्टिस पर वो नहीं कर पाता हूं जो मैं करना चाहता हूं क्योंकि मैं जानता हूं कि अगर उसे रिकॉर्ड कर लिया गया तो फिर कल मेरे प्रैक्टिस सेशन पर चर्चा होगी।"

 

सीमाएं तय करने की जरूरत

कोहली ने कहा है कि इस तरह की चीजों को लेकर प्रशासकों और डिजिटल टीमों को एक सीमा तय करने की जरूरत है जिसे लांघा नहीं जाए। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इस बात को पहचानने की जरूरत है कि कितना किया जाना है, कब करना है, क्या हर समय रिकॉर्ड किए जाने से खिलाड़ी सहज है या नहीं? मुझे लगता है कि इस तरह की चीजों पर ध्यान देना चाहिए।"

कोहली भारत के ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट की आंखों के सितारे हैं और हर कोई उनको देखना, उनसे मिलना चाहता है। कोहली ने बीते कुछ सालों से इस पर ज्यादा ध्यान दिया है कि वह अपने जीवन को जितना हो सके निजी रखें और इसी कारण वह लंदन शिफ्ट हो गए हैं जहां जब वह सड़कों पर घूमते हैं तो फैंस की भीड़ से दूर रहते हैं जो वह भारत में नहीं कर सकते।

यह भी पढ़ें- PBKS vs RCB: धर्मशाला IPL मुकाबले के लिए तैयार, 3 जगह रहेगी पार्किंग, शहर में होगी वनवे ट्रैफिक व्यवस्था

यह भी पढ़ें- IPL 2026: लखनऊ को जिताने के बाद भी कटी कप्तान ऋषभ पंत की जेब, बीसीसीआई ने ठोका मोटा जुर्माना