विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026: लखनऊ को जिताने के बाद भी कटी कप्तान ऋषभ पंत की जेब, बीसीसीआई ने ठोका मोटा जुर्माना

Published: Sat, 16 May 2026 10:31 AM (IST)

चेन्नई सुपर किंग्स को मात देने के बाद लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर बीसीसीआई ने जुर्माना लगाया है। पंत की जेब से 12 लाख रुपये की कटौती हुई है।

ऋषभ पंत की कटी जेब

ऋषभ पंत की कटी जेब

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। इस जीत के बाद भी लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत को सजा मिली है। पंत पर नियमों के उल्लंघन का आरोप है और इसी कारण उनकी मैच फीस में से अच्छी-खासी रकम की कटौती की जाएगी।

लखनऊ ने चेन्नई को अपने घर में एकतरफा अंदाज में मात दी। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन। लखनऊ ने ये स्कोर 16.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के बाद पंत की जेब से 12 लाख रुपये की कटौती हुई है।

इस कारण लगा जुर्माना

बीसीसीआई ने शनिवार को बयान जारी कर बताया है कि पंत पर धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बयान में कहा गया है, "लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया है। ये पहली बार है जब पंत ने आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 का उल्लंघन किया है। इसी कारण उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।"

खराब रहा प्रदर्शन

लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। उसका इस सीजन प्रदर्शन काफी खराब रहा है। उसने अभी तक 12 मैच खेले हैं और सिर्फ चार में ही उसने जीत हासिल की है। वहीं आठ मैचों में उन्होंने हार का सामना करना पड़ा है। उनके आठ अंक है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे आठवें स्थान पर है। पंत की कप्तानी में ये लखनऊ का लगातार दूसरा सीजन है, लेकिन वह टीम को सफलता नहीं दिला पाए हैं। पंत का खुद का प्रदर्शन सवालों के घरे में रहा है।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: एलिमिनेट हो चुकी टीमों ने पलटा प्लेऑफ का समीकरण, पंजाब के बाद चेन्नई की राह हुई कठिन

यह भी पढ़ें- LSG vs CSK: मिचेल मार्श ने बढ़ाई चेन्नई की टेंशन, प्लेऑफ की उम्मीदों को दिया करारा झटका