विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'18 साल का दर्द है यार', KKR से मिली हार के बाद टूटा दिल्ली कैपिटल्स का ये शख्स; बयां किया दुख

Published: Sat, 09 May 2026 12:15 PM (IST)

दिल्ली कैपिटल्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को मिली एक और हार

दिल्ली कैपिटल्स को मिली एक और हार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों शुक्रवार को अपने घर में हार झेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की आईपीएल-2026 की प्लेऑफ की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं। इस हार ने दिल्ली को काफी निराश किया है। टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव ने भी इस पर निराश जताई है और 18 साल के दर्द को बयां किया है।

दिल्ली कैपिटल्स वो टीम है जिसने अभी तक आईपीएल नहीं जीता है जबकि इस लीग का ये 18वां सीजन चल रहा है। टीम ने साल 2020 में एक बार फाइनल खेला था जिसमें उसे मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

'बहुत दर्द होता है'

कोलकाता से मिली हार के बाद राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 18 साल भी टीम का खिताब न जीत पाना काफी दुखदायी है। राव बतौर खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह 2011 से 2013 तक दिल्ली फ्रेंचाइजी के लिए खेले थे।

राव ने कहा, "जाहिर सी बात है।, 18 साल हो गए। काफी दर्द होता है। जब मैं अपने खेलने वाले दिनों के बारे में सोचता हूं तो मैं हमेशा जीतना चाहता था। अब जब मैं प्रशासनिक और कोचिंग कर रहा हूं तो इसमें भी सीखने को काफी कुछ है।"

कोई एक वजह नहीं

दिल्ली ने सीजन की शुरुआत दो जीत के साथ की थी, लेकिन वह अपनी लय बरकरार नहीं रख पाई् और लगातार हार झेलती रही। राव ने कहा कि किसी एक विभाग को जिम्मेदारी ठहराना सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, "मैं किसी एक विभाग की कमी नहीं कहूंगा। अलग-अलग मैचों में अलग-अलग विभागों में हमें निराशा मिली है। पंजाब किंग्स के खिलाफ हमने अच्छा स्कोर किया लेकिन कैच छोड़े। कुछ मैचों में हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन हमारे बल्लेबाजों ने अच्छा नहीं किया।

उन्होंने कहा, "बीते दो मैचों में हमारे बल्लेबाज हालत के साथ सामंजस्य नहीं बिठा पाए। अगर आप मुझसे पूछेंगे तो हां, बैटिंग एक ऐसा एरिया रहा है जहां हमें कुछ स्थिति में बेहतर तरीके से सामंजस्य बिठाने की जरूरत है।"

यह भी पढ़ें- राजस्थान रॉयल्स के नए मालिकों ने टीम से की मुलाकात, कप्तान रियान पराग और यशस्वी से की खास बात

यह भी पढ़ें- IPL Play Off Scenario: KKR की जीत ने उलझा दिया प्लेऑफ का गणित, रोमांचक हो गई टॉप-4 की जंग!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।