विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'शतक तो लगते रहेंगे, ट्रॉफी जीतनी है...', क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ने से चूकने के बाद बोले Vaibhav Suryavanshi

Published: Thu, 28 May 2026 12:33 PM (IST)

15 साल के Vaibhav Suryavanshi के पास आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने का मौका था लेकिन वो ऐसा ...और पढ़ें

Chris Gayle का मेगा रिकॉर्ड तोड़ने से चूके Vaibhav Suryavanshi

Chris Gayle का मेगा रिकॉर्ड तोड़ने से चूके Vaibhav Suryavanshi 

HighLights

  1. वैभव सूर्यवंशी ने SRH के खिलाफ 97 रन की पारी खेली

  2. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ने से चूके

  3. शतक तो लगते रहेंगे, ट्रॉफी जीतनी है- वैभव

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Vaibhav Suryavanshi Statement: राजस्थान रॉयल्स के स्टार बैटर वैभव सूर्यवंशी इस बात से अनजान थे कि उनके पास सबसे तेज आईपीएल शतक रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जिसे वह बनाने से महज 3 रन से चूके।

आईपीएल 2026 एलिमिनेटर मैच में एसआरएच के खिलाफ वैभव ने बल्ले से तबाही मचाई और सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स (65) का रिकॉर्ड बनाया और इस मामले में क्रिस गेल (59 छक्कों) के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। 

क्रिस गेल का मेगा रिकॉर्ड तोड़ने से चूके Vaibhav Suryavanshi 

दरअसल, आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ मैच में 30 गेंद पर ऐतिहासिक शतक जड़ा था। वैभव के पास मौका था कि वह उनके इ, बड़े रिकॉर्ड को तोड़े, लेकिन वह 29 गेंद पर 97 रन बनाकर आउट हुए। मैच खत्म होने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ज जीतने के बाद उन्होंने कहा,

“हम जब जीत हासिल करते हैं तो फिर वो पॉजिटिव इंटेंट आगे लेकर जाते हैं और अगले मैच में अच्छा करने की कोशिश करते हैं। हम इसी तरह से अगला मैच जीतकर फाइनल में जाने की कोशिश करेंगे। मैं गेंदबाजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं और केवल अपना गेम खेलने की कोशिश करता हूं। जहां तक मैच से पहले तैयारी का सवाल है, तो मैं एनालाइज करता हूं कि कैसे गेंदबाजों का सामना करना है, बाउंड्री का लेंथ जज करता हूं। जब मैं अच्छे इंटेंट के साथ खेलता हूं तो फिर गेंदबाज दबाव में आ जाते हैं।”

साथ ही वैभव ने कहा, 

 

 

मुझे आउट होने के बाद पता चला कि मैंने सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड मिस कर दिया है। मेरा फोकस छक्के लगाने पर था। मैं शतक तो आगे भी लगा सकता हूं लेकिन कोशिश यही रहती है कि टीम के लिए जितना हो सके योगदान दे सकूं। शतक तो लगते रहेंगे लेकिन इस वक्त फोकस ट्रॉफी जीतने पर है। मैं अपने प्लान पर काम करता हूं और अगर कोई कमजोरी होती है तो फिर उसे दूर करने की कोशिश करता हूं। मैं यह नहीं देखता कि विरोधी टीम मेरे खिलाफ क्या प्लान कर रही है। मैं केवल अपने प्लान के हिसाब से खेलता हूं और नॉर्मल क्रिकेट खेलने की कोशिश करता हूं।

-

वैभव

बता दें कि आरआर की एसआरएच पर 42 रन से मिली जीत ने उन्हें आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में जगह दिलाई। अब आरआर का सामना जीटी से 29 मई को होना है, जिसमें जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी। आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाना है। 

यह भी पढ़ें- 'Haters कहेंगे तुम 15 के नहीं हो...', बिहार के लाल Vaibhav Suryavanshi को IPL दिग्गज से मिली बड़ी नसीहत

यह भी पढ़ें- 'सबसे बड़ा T20 रिकॉर्ड' चूकने पर Chris Gayle की बड़ी भविष्यवाणी, Vaibhav Suryavanshi के लिए खोला दिल