विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'13 छक्के मारूंगा', Vaibhav Suryavanshi के बेखौफ अंदाज से कुमार संगकारा रह गए थे हैरान

Published: Sat, 27 Jun 2026 05:49 PM (IST)

वैभव सूर्यवंशी को लेकर राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा ने बड़ा खुलासा किया है। सूर्यवंशी ने एक मैच के दौरान 13 छक्के लगाने की बात कही थी।

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

HighLights

  1. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में किया था शानदार प्रदर्शन

  2. कुमार संगकारा भी रह गए थे हैरान

  3. वैभव ने 13 छक्के लगाने की बात कही थी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के कोच कुमार संगकारा का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी वर्ल्ड क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बड़ी ताकत बनेंगे। उन्होंने आईपीएल 2026 में लखनऊ के खिलाफ एक मुकाबले के दौरान सूर्यवंशी की बातें भी उन्होंने साझा की हैं। संगकारा ने याद किया कि एक मैच के दौरान सूर्यवंशी ने 13 छक्के लगाने का वादा किया था और फिर 10 छक्के ठोक डाले थे।

गौरतलब हो कि सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया था। इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में उनके डेब्यू की चर्चा थी लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया। अब दूसरा मैच रविवार को खेला जाना है और देखना होगा कि दूसरे मैच में मौका मिलता है या नहीं। इससे पहले संगकारा ने बड़ा बयान दिया है।

कुमार संगकारा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान

स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए संगकारा ने कहा, "हमारे एनलिस्ट ने 12 साल के बच्चे के बारे में बताया था। हमें लगता था कि ये मजाक है कि लेकिन सूर्यवंशी ने नेट्स में जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा का जमकर सामना किया। वे इस तरह से खेल रहे थे, जैसे उन्हें कोई चिंता न हो। आर्चर भी इसको देखकर हंसने लगे थे। उसके बल्ले से जब गेंद लग रही थी, तो ऐसा लग रहा था कि मानो जैसे बंदूक की गोली की आवाज निकल रही थी।"

संगकारा ने आगे कहा, "इस सीजन की मुझे एक बात हमेशा याद रहेगी। हम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेल रहे थे। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए 220 रन का चेज करना था। हमने पहले फील्डिंग की और जब लक्ष्य का पीछा किया, तो वैभव ओपनिंग करने के लिए मैदान पर जा रहे थे। उन्होंने मेरी तरफ देखा, आंख मारी और कहा कोच चिंता मत कीजिए। काम हो जाएगा। वो फिर ड्रेसिंग रूम में गए, डोनावन फरेरा लुआन-ड्रे प्रेटोरियस से कहा सुनो आज के मैच में मैं 13 छक्के मारूंगा। उसके बाद तुम लोग बस काम पूरा कर देना। उस मैच में उसने 10 छक्के मारे। वो भारतीय क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बड़ी ताकत बनने वाला है।"

दिनेश कार्तिक ने भी की जमकर तारीफ

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, वैभव इतनी कम उम्र में बहुत ही टैलेंटेड खिलाड़ी है। जब वो हर बार एक लेवल पार करता है, तो हम अगले चैलेंज की तलाश करते हैं। उसने पहले अंचडर-19 वर्ल्ड कप में छोटी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ नॉकआउट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। आईपीएल 2026 के लीग स्टेज में अच्छा खेल दिखाया और फिर एलिमिनेटर और क्वालीफायर में भी शानदार बल्लेबाजी की।"

यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W Live Streaming: करो या मरो वाले मैच में भारत का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से, टीवी-मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव मैच

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है? इंडिया ने जिसके खिलाफ दर्ज की थी पहली वनडे जीत, दुनिया में आज वो टीम है ही नहीं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।