'मेरी वाइफ को भद्दी गालियां दी गईं', विराट कोहली के साथ हैंडशेक विवाद पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी
ट्रेविस हेड ने आखिरकार IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच के दौरान विराट ...और पढ़ें
-1784905980573_m.webp)
विराट कोहली और ट्रेविस हेड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने आखिरकार IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मैच के दौरान विराट कोहली के साथ हुई कथित अनबन पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में हुए इस मैच के बाद कोहली हेड से हाथ मिलाए बिना आगे बढ़ गए थे। इसके बाद काफी विवाद खड़ा हो गया था। इस घटना के कुछ महीनों बाद हेड ने कहा है कि ऐसे पल खेल का ही हिस्सा होते हैं। उनके और कोहली के बीच ठीक करने जैसा कुछ भी नहीं है।
पत्नी से बदसलूकी की
हेड ने 'कोड स्पोर्ट्स' से कहा, "मुझे नहीं लगता कि मामला सुलझाने जैसा कुछ है। बात बस इतनी ही है। कॉम्पिटिशन कैसा रहा या क्या हुआ, इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं थी। सब कुछ उम्मीद के मुताबिक ही हुआ।" इस घटना के बाद हेड की पत्नी जेसिका डेविस ने बताया कि सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके साथ बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि यह स्थिति उनके और उनके परिवार के लिए मानसिक रूप से बहुत थका देने वाली थी।
अच्छे से संभालती हैं
हेड ने इस विवाद को ज्यादा तूल नहीं दिया और कहा कि एक प्रोफेशनल होने के नाते लोगों की नजर आप पर रहती ही है। फिर भी बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने माना कि इस घटना का असर उनके आसपास के लोगों पर पड़ा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जेसिका और मेरा नजरिया बहुत अच्छा है। हम ऐसी ही दुनिया में रहते हैं। मुझे लगता है कि वह इस तरह की चीजों को बहुत अच्छे से संभालती हैं।"
आरसीबी ने जीता था खिताब
हेड ने मुश्किल हालात को बहुत शालीनता से संभालने के लिए जेसिका की तारीफ की। हेड ने कहा, "कुछ ही दिनों में सब इसे भूल जाते हैं। उन्होंने इसे बहुत अच्छे से संभाला। असल बात तो दूसरों के साथ इसे संभालने और चीजों के बारे में दूसरों के नजरिए की है।" अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर कोहली की RCB लगातार दूसरे सीजन में IPL चैंपियन बनी थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।