IND vs NZ: 5 नंबर पर बल्लेबाजी कर भारत को हारी हुई बाजी कैसे जिताते हैं तिलक वर्मा? चौथे मैच से पहले बताया माइंडसेट
तिलक वर्मा लंबे समय से तीन नंबर छोड़ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अपने अप्रोच ...और पढ़ें

तिलक वर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में लंबे समय तक तीन नंबर पर बल्लेबाजी की। मगर लगभग एक साल से वो भारत के लिए पांच नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भारत को कई मैच भी जिताएं हैं।
तिलक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले चौथे टी20 मुकाबले से पहले पांच नंबर पर बल्लेबाजी करते वक्त अपने बदले अप्रोच के बारे में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि अब वो पहली ही गेंद से चौका-छक्का लगाने को देखते हैं।
तिलक ने बताया बल्लेबाजी करते वक्त क्या रहता है माइंडसेट
तिलक ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में अपनी विस्फोटक पारी से भारत को हारी हुई बाजी जीता दी थी। तिलक के दमदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।
तिलक ने इस दौरान चौथे मुकाबले से पहले बताया कि वो पांच नंबर पर बल्लेबाजी करते वक्त पहली ही गेंद से बाउंड्रीज की तलाश करते हैं या फिर गेम को अंत तक ले जाने को देखते हैं।
तिलक ने कहा, 'मेरे पास पहले ही से पावर गेम था, मैंने तीन नंबर पर भी बहुत रन बनाए हैं। अब पांच या छह नंबर पर बल्लेबाजी करते वक्त, मैं पहली ही गेंद से बाउंड्री लगाने का सोचता हूं, अगर वैसी गेंद है तो। नहीं तो, मैं गेम को अंत ले जाने को देखता हूं। मैं थोड़ा समय लेता हूं, सिंगल डबल या गैप में चौका लगाने की कोशिश करता हूं।'
रन चेज में गेंदबाजों के दिमाग के साथ खेलते हैं तिलक
तिलक ने बताया कि वो रन चेज में गेंदबाजों के दिमाग को पढ़ते हैं। उनके मुताबिक गेंदबाज ज्यादा प्रेशर में रहते हैं और रन लुटाते हैं।
तिलक ने कहा, 'आखिरी के ओवरों में, बल्लेबाज के तौर पर,मेरे से ज्यादा प्रेशर में गेंदबाज रहते हैं। ये पॉजिटीव सोच मेरे दिमाग में हमेशा घूमता रहता है कि गेंदबाज प्रेशर में है और वो रन लुटाएगा'
क्लीन स्वीप पर तिलक की नजर
भारत ने पहले ही सीरीज अपने नाम कर ली है। मगर तिलक का कहना है कि टीम की नजर क्वलीन स्वीप पर है। दोनों टीमें शुक्रवार को ऑकलैंड में एक-दूसरे का सामना करेंगी।
तिलक ने कहा, 'हम सोच रहे हैं कि यह क्लीन स्वीप करने का एक बहुत अच्छा मौका है। हमारा अगला लक्ष्य है कि आने वाले मैच को जीतकर भारतीय फैंस को 5-0 सीरीज जीत देखने को मौका दें।'
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: चौथे मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज सीरीज से बाहर; रिप्लेसमेंट का हुआ एलान
यह भी पढ़ें- सौरव गांगुली पर जब लगा था घमंडी होने का आरोप, कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन के साथ हुआ था बड़ा विवाद
