विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20WC 2022: क्रिस गेल ने बताया भारत नहीं वेस्टइंडीज और इस टीम के बीच खेला जा सकता है टी20 वर्ल्ड कप फाइनल

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 10 Oct 2022 05:08 AM (IST)Updated: Mon, 10 Oct 2022 06:00 AM (IST)

T20 World Cup 2022 वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने बताया कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (एपी फोटो)
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया में दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश करेगी। हालांकि भारतीय टीम में इस बार स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह व टीम के बेस्ट आलराउंडर रवींद्र जडेजा नहीं होंगे।

जाहिर है इसका असर टीम पर तो पड़ेगा, लेकिन टीम इंडिया फिर भी काफी मजबूत नजर आती है और उसे खिताबी जीत के दावेदारों में से एक माना जा रहा है। हालांकि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का मानना है कि भारत दावेदार तो जरूर है, लेकिन फाइनल में नहीं पहुंचेगा। 

वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के बीच होगा फाइनल

क्रिस गेल से जब पूछा गया कि क्या भारत वर्ल्ड कप खिताब का दावेदार है को क्रिस गेल ने दैनिक जागरण को बताया कि भारत दावेदार तो है, लेकिन उससे ज्यादा इस ट्राफी के जीतने की संभावना वेस्टइंडीज की है। उन्होंने ये भी कहा कि इस बार का फाइनल मुकाबला वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जा सकता है। वैसे क्रिस गेल ने ये भी मानने से गुरेज नहीं किया कि वेस्टइंडीज की टीम में किरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी नहीं है तो इस टीम को थोड़ी दिक्कत हो सकती है। 

क्रिस गेल ने आस्ट्रेलिया की बाउंसी पिच के बारे में बात करते हुए कहा कि बल्लेबाज हर जगह रन बनाने का रास्ता तलाश लेते हैं और भारतीय बल्लेबाज अतिरिक्त बाउंस वाली पिच पर भी खेल पाने में सक्षम हैं। वहीं केएल राहुल के बारे में गेल ने कहा कि वो बेहतरीन बल्लेबाज हैं और एक बार अगर वो सेट हो जाएं तो विपक्षी गेंदबाजों के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं। क्रिस गेल इस टी20 वर्ल्ड कप में नहीं खेल रहे हैं और उन्होंने कहा कि ये सच है कि मैं नहीं खेल रहा हूं और ये सच है। हालांकि मेरे अंदर अभी खेलने की भूख बाकी है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।